ChiefMinisterRuralBusScheme जिले के ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आम नागरिकों को सस्ती व सुलभ यातायात सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत अब बड़ेराजपुर के लोगों को भी बस सेवा की सौगात मिल गई है। शनिवार को जगदलपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना की राज्यव्यापी शुरुआत की। उसी क्रम में कोण्डागांव जिले में भी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
Table of Contents
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुसार यह योजना सिर्फ एक बस सेवा नहीं बल्कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे ग्रामीणों को अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए शहरों तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। ChiefMinisterRuralBusScheme
अब बड़ेराजपुर से सीधे कोण्डागांव तक बस सुविधा
कोण्डागांव जिले में इस योजना के तहत पहली बस का संचालन कोण्डागांव से बड़े राजपुर-विश्रामपुरी मार्ग पर किया जा रहा है। यह बस रोजाना दो फेरे लगाएगी। ChiefMinisterRuralBusScheme
सुबह 7:20 बजे विश्रामपुरी से चलकर बड़े राजपुर होते हुए 9:45 बजे कोण्डागांव पहुंचेगी। वापसी में यह बस 10:15 बजे कोण्डागांव से चलकर 12:10 बजे बड़े राजपुर और 12:50 बजे विश्रामपुरी पहुंचेगी। दोपहर में फिर यह बस 1:15 बजे विश्रामपुरी से निकलकर 3:40 बजे तक कोण्डागांव पहुंच जाएगी। ChiefMinisterRuralBusScheme
इस नियमित सेवा से न केवल ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंच मिलेगी, बल्कि उन गांवों को भी जो पहले परिवहन की कमी से जूझ रहे थे, अब राहत मिलेगी। यह बस सेवा दूरस्थ अंचलों के हजारों लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएगी। ChiefMinisterRuralBusScheme
विधायक नीलकंठ टेकाम बोले – “गांव और शहर की दूरी घटेगी”
इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई दिशा मिल रही है। ग्रामीण बस योजना इसका बेहतरीन उदाहरण है। ChiefMinisterRuralBusScheme
उन्होंने कहा, “इस योजना से गांव और शहर के बीच की दूरी घटेगी। बड़े राजपुर, टेवसा और मुंडापारा जैसे इलाकों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हुई है।” ChiefMinisterRuralBusScheme
ग्रामीणों में खुशी की लहर
बस सेवा शुरू होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बड़ेराजपुर के कई ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से बस सेवा की मांग कर रहे थे, लेकिन यह अब जाकर पूरी हुई है। ChiefMinisterRuralBusScheme
ग्रामीणों ने कहा – “हमने चुनाव के समय अपने विधायक नीलकंठ टेकाम से बस सेवा की मांग की थी। उन्होंने हमारी बात सुनी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर यह बस सेवा शुरू करवाई। अब हमारे बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में आसानी होगी और मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।” ChiefMinisterRuralBusScheme
ग्रामीणों ने कहा कि पहले उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें किराया ज्यादा और सुविधा कम होती थी। अब सरकार की यह पहल आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। ChiefMinisterRuralBusScheme
स्थानीय प्रतिनिधियों ने जताई प्रसन्नता
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर बड़ेराजपुर सरपंच प्रतिनिधि रामसाय मरकाम, भाजपा युवा नेता योगेश पांडे, सुदामा मरकाम, थानूराम शाहू, भुवनलाल जैन, ताम्रद्वाज नेवरा, भवतरण सेठिया, सुखराम मरकाम, अनिता शाहू, घसिया सेठिया, मेसीलाल सुरोजिया और खमन वासुदेव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गांवों के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
ग्रामीण बस योजना – एक नई उम्मीद
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य है कि राज्य के हर गांव को सड़कों और बस सेवाओं के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ा जाए। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार जैसी गतिविधियों को बल मिलेगा।
कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर में बस सेवा की शुरुआत इस बात का प्रतीक है कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर कितनी गंभीर है। ग्रामीणों के चेहरों पर आई मुस्कान इस योजना की सफलता की गवाही देती है। ChiefMinisterRuralBusScheme
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से बड़ेराजपुर को मिली यह बस सेवा न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी बल्कि गांव और शहर के बीच विकास की दूरी को भी कम करेगी। ग्रामीणों के शब्दों में – “अब सफर भी आसान होगा और जिंदगी भी।”