देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

cg success story खड़गवां की चंदा यादव: एक साधारण गृहिणी से लाखों की उद्यमी बनने का प्रेरणादायक सफर

पोंडी बचरा गांव की चंदा यादव ने गरीबी से लड़कर एक सफल महिला उद्यमी बनने का सफर तय किया। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने मनिहारी दुकान और सिलाई का काम शुरू किया और आज लाखों की कमाई कर रहीं हैं। उनकी कहानी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur. कहते हैं अगर हौसले मजबूत हों, तो हालात चाहे जैसे भी हों, बदले जा सकते हैं। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है खड़गवां ब्लॉक के पोंडी बचरा गांव की चंदा यादव ने, जो कभी सिर्फ एक गृहिणी थीं, लेकिन आज लाखों की सफल महिला उद्यमी बन चुकी हैं। चंदा की कहानी संघर्ष, हिम्मत और आत्मनिर्भरता की एक अनूठी मिसाल है, जो जिले की कई महिलाओं के लिए नई प्रेरणा बन चुकी है।

गरीबी से जूझते हुए बदली दिशा
चंदा के पति विद्यानंद यादव किसानी और मजदूरी करते थे। सालाना आय महज 45 से 60 हजार रुपये थी, जिससे घर का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया था। इस आर्थिक तंगी के बीच चंदा ने हार मानने के बजाय आगे बढ़ने का रास्ता चुना। एक दिन गांव की महिलाओं के स्व-सहायता समूह की बैठक में भाग लेने पहुंचीं, जहां उन्हें पता चला कि दूसरी महिलाएं छोटे-छोटे काम करके आत्मनिर्भर बन रही हैं। यहीं से चंदा के मन में भी कुछ करने की चाह जागी।

समूह से जुड़ाव ने बदली तकदीर
इसके बाद चंदा ने “साक्षर भारत स्व-सहायता समूह” से जुड़ने का निर्णय लिया, जो समृद्धि महिला संकुल संगठन के अंतर्गत आता है। समूह से जुड़ते ही उन्हें बैंक से आर्थिक सहायता मिली, और उन्होंने सबसे पहले एक छोटी सी सौंदर्य प्रसाधन और मनिहारी की दुकान शुरू की। दुकान धीरे-धीरे चलने लगी और परिवार की आय में बढ़ोतरी होने लगी।

इतना ही नहीं, चंदा ने सिलाई का काम भी शुरू किया। उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और कपड़े सिलना शुरू किया। उनकी मेहनत और ईमानदारी के चलते गांव में उनकी अच्छी पहचान बनने लगी और ग्राहक भी बढ़ते गए। धीरे-धीरे चंदा आत्मनिर्भर बन गईं और आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ा चुकी थीं।

सीखते रहने की ललक बनी ताकत
चंदा ने केवल काम ही नहीं किया, बल्कि सीखने की ललक भी बनाए रखी। वे नियमित रूप से समूह की बैठकों, बिहान कार्यालय के कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेती रहीं। इससे उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिली और आत्मविश्वास भी लगातार बढ़ा। अब वे खुद गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

अब खुद मिसाल बन चुकी हैं चंदा
आज चंदा की सालाना आमदनी करीब एक लाख रुपये है। वे अपने परिवार को बेहतर जीवन दे पा रही हैं, बच्चों को अच्छी पढ़ाई और स्वास्थ्य सुविधा दिला रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब वे हर पारिवारिक निर्णय में भागीदार हैं और समाज में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता है।

वे अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देती हैं, और बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और सही फैसला था। अब गांव की कई महिलाएं भी चंदा की तरह समूह से जुड़ रही हैं और आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं।

मेहनत, हौसले और मार्गदर्शन से मिली सफलता
चंदा की कहानी यह साबित करती है कि आत्मनिर्भरता का रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर सही समय पर सही निर्णय लिया जाए, परिवार का साथ हो और खुद में सीखने की चाह हो, तो हर महिला अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती है।

आज चंदा यादव एमसीबी जिले की महिलाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण बन गई हैं। वे साबित कर रही हैं कि जब महिलाएं जागरूक होती हैं और आगे बढ़ने का साहस करती हैं, तो पूरा समाज बदलता है।


[URIS id=5981]

मुस्ताक अहमद कुरैशी मनेन्द्रगढ़

मुस्ताक अहमद कुरैशी — पत्रकारिता और जनसंचार के समर्पित पुरोधा मुस्ताक अहमद कुरैशी एक अनुभवी पत्रकार, प्रबुद्ध शिक्षाविद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनसंचार विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से जुड़कर लगभग 9 वर्षों तक कोरिया जिले में संवाददाता के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। इस दौरान मुस्ताक कुरैशी ने जनहित के मुद्दों, ग्रामीण व सामाजिक सरोकारों और विकास की वास्तविक तस्वीरों को ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से सामने लाकर पत्रकारिता को जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाया। उनके लेखन और रिपोर्टिंग में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि समाज को आईना दिखाने की ईमानदार कोशिश भी झलकती है। उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज में संवाद और बदलाव की प्रक्रिया को सशक्त करना भी है। उनके अनुभव, दृष्टिकोण और कार्यशैली ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!