देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

CG Agriculture Minister रामविचार नेताम का फरसगांव में जोरदार स्वागत, किसानों ने सुनाई अपनी समस्याएं

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फरसगांव में कार्यकर्ताओं और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने खाद की कमी और कृषि अधिकारियों की लापरवाही जैसे मुद्दे उठाए, जिस पर मंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Government के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम 31 जुलाई को Bastar प्रवास के दौरान फरसगांव पहुंचे। यहां पहुंचते ही नगर के रेस्टहाउस में BJP कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का सम्मान किया। इस मौके पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, किसानों से सुनी समस्याएं
रेस्टहाउस में मंत्री रामविचार नेताम ने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद कई स्थानीय किसान भी उनसे मिलने पहुंचे और अपनी समस्याएं सामने रखीं। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में खाद की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं और कई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शासकीय कामों में लापरवाही बरत रहे हैं।

मंत्री ने दिया कार्यवाही का भरोसा
किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आश्वासन दिया कि जो भी अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा,

“छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार हर वर्ग के विकास और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
मंत्री ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसानों को समय पर बीज, खाद, सिंचाई और मंडियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि उत्पादन बेहतर हो और आमदनी बढ़े।

दौरे के दौरान कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर बदेशा, तरुण साना, आकाश मेहता, धनराज पांडे, प्रवीण राव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद श्रीमती शैल सेठिया और संगीता राव सहित फरसगांव मंडल एवं बड़ेडोंगर मंडल के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोंडागांव में समीक्षा बैठक के लिए हुए रवाना
बताया गया कि मंत्री नेताम कोंडागांव में एक विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं और किसानों से मिलने के लिए उन्होंने फरसगांव रेस्टहाउस में कुछ समय के लिए रुककर संवाद किया। मुलाकात के बाद मंत्री नेताम जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!