देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Bastar Health Department जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति की सख्त कार्रवाई: 5 निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर जुर्माना, 15 के आवेदन रद्द

Bastar Health Department बस्तर में जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति की बड़ी कार्रवाई — 5 निजी संस्थानों पर 1 लाख का जुर्माना, 15 के पंजीयन आवेदन रद्द। कलेक्टर ने सख्त जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश।

On: October 15, 2025 11:42 PM
Follow Us:
Bastar Health Department

जगदलपुर। Bastar Health Department बस्तर जिले में निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों की मनमानी पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति ने शहर और आसपास संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों की अनदेखी और कई कमियां मिलने पर समिति ने 5 संस्थानों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाने की अनुशंसा की है। वहीं, 15 संस्थानों के पंजीयन आवेदन को नियमों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकार कर दिया गया है।

समिति की जांच में पाया गया कि कई अस्पताल और पैथोलॉजी लैब बिना जरूरी दस्तावेजों और मानकों को पूरा किए संचालित हो रहे हैं। नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले इन संस्थानों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और वैधानिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। Bastar Health Department

https://dainikhistory.com/

इन संस्थानों पर लगा जुर्माना

निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं, उनमें स्पर्श पॉलीक्लीनिक, स्पर्श पैथोलॉजी लैब, बालाजी पॉलीक्लीनिक, मेडिकेयर पैथोलॉजी लैब और बालाजी डायग्नोस्टिक सर्विसेस शामिल हैं। समिति ने प्रत्येक संस्थान पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए कुल एक लाख रुपए का अर्थदंड अधिरोपित करने की अनुशंसा की है। Bastar Health Department

15 संस्थानों के आवेदन हुए रद्द

जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति ने लंबित पंजीयन आवेदनों की भी समीक्षा की। जांच के दौरान 15 निजी स्वास्थ्य संस्थानों के आवेदन अधूरे पाए गए या वे नियमों के अनुरूप नहीं थे। इन सभी के आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं। Bastar Health Department

रद्द किए गए संस्थानों में वशिष्ठ आयुर्वेदिक क्लीनिक (धरमपुरा), संजीवनी क्लीनिक (नगरनार), डॉ. गोपेश कुमार क्लीनिक (पुराना गीदम रोड), डॉ. आजाद डायग्नोस्टिक (चोकावाड़ा और प्रताप देव वार्ड), पंजाब पॉलीक्लीनिक (प्रताप देव वार्ड), स्वास्थ्य हित पॉलीक्लीनिक (सेमरा), प्रीयांश पॉलीक्लीनिक (परपा नाका), डॉ. हेमंत कुमार कलेक्शन सेंटर (बालाजी वार्ड), डॉ. सोनी पॉलीक्लीनिक (भैरम देव वार्ड), पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर (उसरीबेड़ा), राधा स्वामी हॉस्पिटल (आडावाल), डॉ. योगिता पॉलीक्लीनिक (कस्तुरी), दंतेश्वरी ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल (धरमपुरा रोड) और उज्जवल डायग्नोस्टिक सेंटर (डॉ. लागू हॉस्पिटल रोड) शामिल हैं। Bastar Health Department

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

नियम तोड़ने वालों पर होगी और कार्रवाई

जिला नोडल अधिकारी डाॅ. भंवर शर्मा ने बताया कि इन संस्थानों का आवेदन अस्वीकार करने की अनुशंसा जिला समिति द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर हरिस एस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो बिना पंजीयन के संचालित हो रहे हैं या राज्य से बाहर के चिकित्सकों को बिना अनुमति के सेवाएं देने की अनुमति दे रहे हैं।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिले में पहले से पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों की दोबारा जांच की जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां लाइसेंस रद्द करने या संस्था को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में भी चलेगी जांच

समिति ने यह भी तय किया है कि अब ग्रामीण इलाकों में भी निरीक्षण दल भेजे जाएंगे। इन टीमों का काम अवैध चिकित्सकों, झोलाछाप डॉक्टरों और बिना अनुमति चल रही लैब पर नजर रखना होगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। Bastar Health Department

उन्होंने यह भी जोड़ा कि –

“लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर निजी स्वास्थ्य केंद्र को कानून और नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है।”

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती से मिलेगी राहत

जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति की यह कार्रवाई न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों के लिए भी एक बड़ा संदेश है। अब ऐसे संस्थानों पर शिकंजा कसेगा जो बिना पंजीयन और बिना योग्य चिकित्सकों के इलाज का दावा करते हैं। इससे न केवल आम लोगों को वैधानिक और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि गलत तरीके से संचालित संस्थान भी सुधरने के लिए बाध्य होंगे।

बस्तर प्रशासन का यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में जिला स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण और सख्त कार्रवाई से उम्मीद है कि लोगों को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Bastar Health Department

https://dainikhistory.com/

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!