रविशंकर सोनी पन्ना/पवई — Social Media Crime पन्ना पुलिस ने साइबर ठगी (सेक्सटॉर्शन) के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गुनौर थाना क्षेत्र में दर्ज ठगी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने आरोपी को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Table of Contents
इस पूरे मामले की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा की जा रही थी। उन्होंने जिले में पंजीबद्ध गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी के तहत फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। Social Media Crime
कैसे हुई ठगी? सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर सेक्सटॉर्शन
गुनौर थाना क्षेत्र के इस मामले में आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए फरियादी से दोस्ती कर विश्वास जीता। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरियादी से 10 लाख 80 हजार रुपये वसूल लिए गए।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और साइबर सेल की मदद लगातार ली जा रही थी। Social Media Crime
पुलिस टीम का लगातार पीछा, फिर मिला तकनीकी इनपुट
गुनौर थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान सायबर सेल पन्ना से महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता मिली। Social Media Crime
तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि मामला का एक फरार आरोपी साजिद खान राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में रह रहा है। जैसे ही जानकारी मिली, पुलिस टीम बिना देरी किए राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
भरतपुर में दबिश, आरोपी गिरफ्तार
गुनौर पुलिस टीम ने भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में दबिश देते हुए आरोपी साजिद खान को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Social Media Crime
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: साजिद खान
- पिता: सूबेदार खान
- निवासी: कन्हौर, थाना पहाड़ी, जिला भरतपुर (राजस्थान)
जिन अधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में गुनौर थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, आरक्षक मुकेश शर्मा, शिवेंद्र सिंह, श्यामसुंदर, तथा सायबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Social Media Crime
पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि साइबर अपराध कितना गंभीर रूप ले चुका है और ऐसे मामलों में तत्काल रिपोर्ट करना कितना जरूरी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता से एक बड़ा ठगी नेटवर्क पकड़ में आया है।
जिले में साइबर अपराधों को रोकने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पन्ना पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में अन्य फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आने की उम्मीद है। Social Media Crime
social media crime कांकेर में फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, साहू समाज में आक्रोश