देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Sarguja Murder Case सरगुजा: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Sarguja Murder Case सरगुजा जिले के बतौली में शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुखन साय को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त किया। मामला कोर्ट में पेश।

Follow Us:
Sarguja Murder Case

सरगुजा Sarguja Murder Case जिले के बतौली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पैसे न मिलने पर गुस्से में आकर अपनी ही मां की डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मामला थाना बतौली के सेदम गांव का है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उप कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया था। शाम को करीब 6 बजे जब वह लौटा तो घर में दिल दहला देने वाला दृश्य देखा। उसकी मां तिजो बाई जमीन पर पड़ी हुई थीं और उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। Sarguja Murder Case

पिता शनी राम और बहन ने बताया कि बड़े भाई सुखन साय ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से उनकी पिटाई कर दी। चोट इतनी गंभीर थी कि तिजो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। Sarguja Murder Case

https://dainikhistory.com/

इतना ही नहीं, जब पिता ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी वारदात का गवाह परिवार ही बना। Sarguja Murder Case

FIR दर्ज, पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना बतौली पुलिस ने अपराध क्रमांक 89/25 धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी सुखन साय आत्मज शनी राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेदम को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है। Sarguja Murder Case

आरोपी को पेश किया जाएगा अदालत में

पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की समेत पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। Sarguja Murder Case

लगातार एक्शन मोड में पुलिस

सरगुजा पुलिस लगातार गंभीर अपराधों और हत्या जैसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सख्ती से इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है और लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं कि कैसे शराब की लत ने एक बेटे को अपनी ही मां का हत्यारा बना दिया। Sarguja Murder Case

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Leave a Comment

error: Content is protected !!