निमाड़ रेंज के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंचे, आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए। शाम 7 बजे डीआईजी बहुगुणा, एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च पर निकले। उन्होंने बताया कि मोहर्रम को लेकर बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अफवाह फैलने से पहले ही कार्रवाई हो सके। ताजियों की सुगम आवाजाही के लिए जुलूस मार्ग पर लटके हुए बिजली के तारों की जांच और सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मिल-जुलकर मनाएं।
डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा बुरहानपुर पहुंचे, मुहर्रम पर्व के चलते पुलिस अफसरों की ली बैठक
निमाड़ रेंज के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंचे, आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस कंट्रोल
By devraj Dubey
On: July 13, 2025 1:46 AM
[URIS id=5981]