इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के बाहर फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लहराते वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए तो वहीं साथी की तलाश की जा रही है ।
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में छोटा बगाड़ादा में शराब की दुकान के बाहर पिस्तौल लेकर फिल्मी स्टाइल में बदमाश द्वारा एक युवक का पीछा किया जा रहा था जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद में क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पप्पू सोनी नामक एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि वह निक्की नामक युवक पर हमला करने के लिए से पहुंचा था लेकिन पिस्टल अचानक से चली नहीं और वह उसके पीछे तक कई दूर तक भाग भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है तो वहीं एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं ।