कमलेश्वरपुर (छत्तीसगढ़) । son killed his mother चावल बेचने के विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का लुठा भी जब्त कर लिया गया है।
Table of Contents
( Kamleshwarpur (Chhattisgarh). A shocking incident has come to light in the district where a son killed his own mother over a minor dispute. Police have arrested the accused son and also seized the wooden stick used in the crime.) son killed his mothe
मामूली विवाद बना खौफनाक वारदात
मामला थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र के ग्राम असगंवा सिंदूरघाटी का है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। जांच में सामने आया कि मृतका बुन्दी बाई मझवार ने अपने बेटे नरसिंह मझवार को चावल बेचने से मना किया था। इसी बात पर आरोपी बेटा गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने लकड़ी के लठ से अपनी मां पर हमला कर दिया। son killed his mothe
(The incident took place in Asganwa Sindurghati village under Kamleshwarpur police station. Police received information that a woman had been murdered in the village. Investigation revealed that the deceased, Bundi Bai Majhwar, had refused to let her son, Narsingh Majhwar, sell rice. Enraged over this, the accused son attacked his mother with a wooden stick.)
हमले में बुन्दी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। son killed his mothe
पिता की आंखों के सामने हुई वारदात
मृतका के पति बन्ठु मझवार ने पुलिस को बताया कि घटना 01 सितंबर को हुई। जब वह खेत में नागर जोत रहे थे, तभी उनकी पत्नी की चीख सुनाई दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका बेटा नरसिंह अपनी मां पर लकड़ी से हमला कर रहा है।
जब उन्होंने रोकने और छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी बेटे ने उन्हें भी मारने की धमकी दी। डर से वह वहां से भाग निकले। इसके बाद नरसिंह ने लगातार वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। son killed his mothe
(The victim’s husband, Banthu Majhwar, told the police that the incident took place on September 1. While he was plowing the field, he heard his wife screaming. When he rushed home, he saw his son Narsingh attacking his mother with a wooden stick.) son killed his mothe https://dainikhistory.com/
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। son killed his mothe
जांच के दौरान गवाहों और परिजनों के बयान से साफ हो गया कि घटना चावल बेचने के विवाद के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नरसिंह मझवार (उम्र 18 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी से बरामद हुआ हथियार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का लुठा जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 73/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। son killed his mothe
पुलिस टीम की भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, महिला आरक्षक पुष्पा लकड़ा और आरक्षक अर्जुन पैकरा की अहम भूमिका रही।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की वारदातें समाज के लिए चेतावनी हैं कि आपसी विवाद और गुस्से का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की।