देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

कांकेर: नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराना पड़ा महंगा, माओवादियों ने जन अदालत लगाकर आदिवासी की हत्या की, Hoisting the tricolor proved costly for murder

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव में माओवादियों ने जन अदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि वह पुलिस का मुखबिर था, जबकि वीडियो में युवक बच्चों के साथ नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराता दिखा। ग्रामीणों का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस मनाने से नक्सली नाराज हुए और वारदात को अंजाम दिया।

On: August 22, 2025 6:25 AM
Follow Us:

डिकेश शर्मा कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला एक बार फिर नक्सली हिंसा की वजह से सुर्खियों में है। बीते दिनों जिले के नक्सल प्रभावित बिनागुंडा गांव में माओवादियों ने कथित जन अदालत लगाकर आदिवासी ग्रामीण मनेश नुरेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया।

(In Binagunda village of Kanker district of Chhattisgarh, Maoists held a Jan Adalat and killed a tribal youth, Manish Nureti. The allegation is that he was a police informer. Whereas in the video, the youth was seen hoisting the tricolour at the Naxal memorial along with the children. The villagers believe that the Naxals got angry due to the celebration of Independence Day and committed the crime.)

माओवादियों ने हत्या के बाद मौके पर बैनर और पोस्टर छोड़े, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया कि मनेश पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करता था। हालांकि गांव के लोगों और पुलिस की जांच में एक अलग ही पहलू सामने आया है।

स्वतंत्रता दिवस का जश्न बना विवाद का कारण?

पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि हत्या से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मृतक मनेश नुरेटी 15 अगस्त के दिन गांव के बच्चों और ग्रामीणों के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बच्चों को लेकर नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक पर पहुंचता है और वहां पर तिरंगा झंडा फहराकर भारत माता की जय के नारे लगाता है।

पुलिस का मानना है कि संभव है, इसी वजह से नक्सली उससे नाराज हो गए हों। जांच में यह भी पाया गया है कि मनेश गांव के विकास कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा करता था और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता था।

ग्रामीणों की राय – नाराजगी की वजह झंडा फहराना

गांव के लोगों का कहना है कि मनेश का कसूर बस इतना था कि उसने बच्चों के साथ मिलकर आज़ादी का पर्व मनाया और नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराया। ग्रामीणों को शक है कि इसी घटना से गुस्साए माओवादी उसे खत्म करना चाहते थे।

गांव में चर्चा है कि मनेश की देशभक्ति और विकास की सोच नक्सलियों को रास नहीं आई। स्वतंत्रता दिवस का वीडियो जब इलाके में वायरल हुआ तो शायद नक्सलियों की नजर भी उस पर गई और उन्होंने साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस कर रही जांच

कांकेर एसपी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्वीकार किया कि नक्सलियों का लगाया गया आरोप अभी तक पुख्ता नहीं है। पुलिस का कहना है कि किसी भी ग्रामीण को विकास की राह में आगे बढ़ने से रोकना नक्सलियों की पुरानी रणनीति रही है।

एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे नक्सलियों के डर से झुकें नहीं और प्रशासन पर भरोसा रखें। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अब खुले तौर पर जश्न मनाने से हिचकिचा रहे हैं।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

error: Content is protected !!