देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

दिनदहाड़े सिलवानी में ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, भीड़ देखकर ₹40 हजार छोड़कर भागे बदमाश बैंक में गार्ड नहीं, सुरक्षा पर उठे सवाल Attempted robbery at Gramin Bank

सिलवानी में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बाइक सवार बदमाशों ने ₹40 हजार लूटने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देखकर रकम छोड़कर भाग निकले। बैंक में गार्ड की अनुपस्थिति पर सवाल।

Follow Us:

सिलवानी (रायसेन)। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिलवानी कस्बे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की सिलवानी शाखा में लूट का प्रयास हुआ। घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ सेकंड के लिए लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है।
(Bike riding miscreants tried to loot ₹40 thousand from Madhya Pradesh Gramin Bank in Silwani, but on seeing the crowd they left the money and ran away. Questions raised on the absence of guard in the bank.)

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिंगौटा निवासी सूरज जाटव ₹40 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा कराने आए थे। जैसे ही वह बैंक के काउंटर पर खड़े थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश बैंक में घुसे और झूमाझटकी करते हुए उनके हाथ से नकदी छीन ली। सूरज कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश पैसे लेकर बाहर की ओर भागने लगे।

भीड़ देखकर बदमाशों ने छोड़े पैसे
बैंक के भीतर और बाहर मौजूद ग्राहकों ने शोर मचाना शुरू किया। अचानक हुई इस घटना से पूरे बैंक में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, उन्होंने घबराकर लूटी हुई रकम वहीं छोड़ दी और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक में उस समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। यह लापरवाही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। आमतौर पर बैंकों में नकदी के लेन-देन के समय गार्ड की मौजूदगी अनिवार्य होती है, लेकिन यहां उसकी अनुपस्थिति ने घटना को अंजाम देने का मौका दिया।

स्थानीय लोगों में गुस्सा
घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बैंक में गार्ड की तैनाती न होने से ऐसे मामले हो रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


[URIS id=5981]

शिवम नामदेव सिलवानी

शिवम नामदेव एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर में लगभग 10 वर्षों तक सिलवानी में संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

error: Content is protected !!