देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

वनांचल क्षेत्र में इंसानियत की मिसाल, सड़क हादसे में घायल युवक की ऐसे की गई मदद

धमतरी जिले के तुमड़ीबाहर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल राकेश मंडावी की मदद के लिए जनपद सदस्य सिरधन सोम और पंच डी.के. यादव ने इंसानियत की मिसाल पेश की। इलाज के लिए 39151 रुपए जुटाकर परिजनों को सौंपे गए। समाज के हर वर्ग ने बढ़ाया मदद का हाथ।

On: August 8, 2025 5:38 PM
Follow Us:

जितेंद्र साहू छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है। जनपद सदस्य सिरधन सोम और समाजसेवी व पंच डी.के. यादव ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक राकेश मंडावी की जिस तरह मदद की, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी है। (An example of humanity in Dhamtari: Public representatives came forward to help a young man injured in a road accident)

घटना तुमड़ीबाहर गांव की है, जहां राकेश मंडावी, जो कि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद मेचका थाने के तत्कालीन प्रभारी राधेश्याम बंजारे, समाजसेवी डी.के. यादव और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राकेश को निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन राकेश की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे नगरी अस्पताल से तुरंत धमतरी रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने बताया कि अब उसकी हालत पहले से थोड़ी बेहतर है, लेकिन इलाज में लगने वाला खर्च राकेश के परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
राकेश का परिवार बेहद ही गरीब है और रोजी-मजदूरी कर जैसे-तैसे अपना गुजारा करता है। इलाज में लगने वाले हजारों रुपयों का इंतजाम उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में जनपद सदस्य सिरधन सोम और पंच डी.के. यादव ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए मदद का बीड़ा उठाया।

उन्होंने सोशल मीडिया, कॉल्स और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की। उनके इस प्रयास में न सिर्फ स्थानीय जनप्रतिनिधि बल्कि समाज के तमाम वर्गों के लोग भी आगे आए।

39151 रुपए की सहयोग राशि जुटाई गई
इस मुहिम में स्थानीय विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, सरपंच नरेश मांझी, पूर्व सरपंच बिमला ध्रुवा, उप सरपंच रूपेश नाग, समाजसेवी सन्नी छाजेड़, शिक्षक, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी, पत्रकार, मितानिन और रायपुर, बालोद, गरियाबंद व बस्तर जिलों के लोग भी शामिल हुए।

इन सभी लोगों के सहयोग से स्कैनर और फोन पे के माध्यम से कुल ₹39151 रुपए की सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे राकेश के इलाज के लिए उनके परिजनों को सौंपा गया।

स्थानीय लोगों ने जताई सराहना
इस दौरान जनपद सदस्य सिरधन सोम, उपसरपंच रूपेश नाग, सभापति डी.के. यादव, अश्वनी ध्रुव, सुशील ध्रुव, दुकालू राम ध्रुव, कन्हैयालाल नेताम सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम सबको ऐसे मामलों में आगे आकर मदद करनी चाहिए। यही असली समाजसेवा और मानवता है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!