देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Fake police: देवरी में नकली पुलिस ने दिया वारदात को अंजाम: ₹30,000 की अंगूठी गायब, कब लगेगी लगाम?

The thugs carried out the robbery by posing as police. देवरी में दो ठगों ने नकली पुलिस बनकर अनुज जैन से ₹30,000 की सोने की अंगूठी लूटी। यह घटना देवरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाती है।

The thugs carried out the robbery by posing as police. देवरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नकली पुलिस बनकर आए दो ठगों ने एक युवक के साथ सरेआम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना शाम को हुई और इसने एक बार फिर देवरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

ठगों ने पुलिस बनकर दिया लूट को अंजाम
पीड़ित अनुज जैन ने पूरी घटना बताते हुए कहा कि वह अपने दोस्त राजेश साहू के साथ आस्तिक वेयरहाउस अपना ट्रैक्टर लेने जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे, थाना मोड़ पर अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन्हें रोक लिया। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि “हम पुलिस से हैं और आगे एक बहुत बड़ी चोरी हो गई है।”

इसके बाद उन्होंने अनुज को धमकाते हुए कहा कि “आपने जो सोने की अंगूठी पहनी हुई है, उसे उतार कर जेब में रख लीजिए।” अनुज ने बताया कि उन्होंने देखा कि पीछे से एक और गाड़ी आई, जिसमें सवार व्यक्ति ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर उन दोनों लड़कों को दे दी। यह देखकर डर के मारे अनुज ने भी अपनी सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 थी, उन्हें दे दी।

“हम गुप्त पुलिस वाले हैं, वर्दी नहीं पहनते”
अनुज ने सोचा कि वाकई ये पुलिस वाले होंगे। जब उन्होंने पूछा कि “आप वर्दी क्यों नहीं पहने हुए हैं?”, तो ठगों ने जवाब दिया, “हम गुप्त पुलिस का काम कर रहे हैं, इसलिए वर्दी नहीं पहनते। हम जितना कह रहे हैं, उतना कर दीजिए नहीं तो आपका गाड़ी का लाइसेंस, कागज और गाड़ी किसके नाम है – सारे कागज दिखाइए।” इस डर के मारे अनुज ने भी अपनी अंगूठी उन्हें सौंप दी।

ठगों ने चालाकी से अंगूठी को एक कागज में लपेटकर अनुज को वापस दे दिया और कहा कि “इसको ऐसे नहीं, एक कागज में लपेटकर रखना है।” उनके जाते ही जब अनुज ने कागज खोलकर देखा, तो उसमें अंगूठी की जगह सिर्फ एक पत्थर रखा हुआ था। तब उसे एहसास हुआ कि वह लूट का शिकार हो गया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज, सीसीटीवी में दिखी गाड़ी लेकिन नंबर गायब
लूट का एहसास होते ही अनुज ने तुरंत अपने भाइयों को सूचना दी, जो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे सब देवरी थाने पहुंचे और पूरी घटना दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इसके बाद अनुज और उसके भाई पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने गए, जहां उन्हें ठगों की गाड़ी तो नजर आई, लेकिन उसके नंबर स्पष्ट नहीं थे।

देवरी में बढ़ती आपराधिक घटनाएं: कब लगेगा अंकुश?
यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक तरफ पुलिस बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अनहोनी घटना से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें, वहीं दूसरी तरफ देवरी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने में देवरी पुलिस कब कामयाब होगी, यह एक बड़ा सवाल है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Leave a Comment

error: Content is protected !!