देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड ने रचा इतिहास, संपूर्णता अभियान में जीता स्वर्ण पदक

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड ने संपूर्णता अभियान में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित। विकासखंड ने चिन्हित 6 इंडिकेटर अंतर्गत शतप्रतिशत् लक्ष्य हासिल किया

Follow Us:

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड ने राज्य स्तर पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए गौरवान्वित हुआ है। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 2 अगस्त को मुख्यमंत्री साय के द्वारा जिले के शंकरगढ़ विकासखंड को समग्र प्रदर्शन में स्वर्ण पदक प्रदान किया ।

संपूर्णता अभियान में शंकरगढ़ विकासखंड अव्वल

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं की गहन मॉनिटरिंग की गई। विकासखंड ने चिन्हित 6 इंडिकेटर अंतर्गत शतप्रतिशत् लक्ष्य हासिल किया गया है, जिसमें 517 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, 7775 लोगों का मधुमेह जांच, 7775 लोगों का रक्तचाप जांच, 3248 गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार, 906 स्वयं सहायता समूहों को चक्रिय निधि और 1167 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शामिल हैं।

जिले के अधिकारियों को मिला सम्मान

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में संपूर्णता अभियान के समग्र संचालन हेतु जनपद सीईओ संजय दुबे सहित अन्य अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल है शंकरगढ़

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के तेजी से विकास को सुनिश्चित करने के लिए आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें देश के 500 विकासखंड का चयन किया गया जिसमें बलरामपुर रामानुजगंज जिला का विकासखंड शंकरगढ़ को आकांक्षी विकासखंड के रूप में शामिल किया गया।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!