देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Kanker: को आकांक्षी जिला कार्यक्रम में रजत पदक, संपूर्णता कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवकों का सम्मान

कांकेर जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत रजत पदक मिला। संपूर्णता कार्यक्रम में उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कोयलीबेड़ा को स्वर्ण पदक।

Follow Us:

कांकेरनीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिले के प्रशासनिक कार्यों को बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कांकेर जिले को रजत पदक, कोयलीबेड़ा ब्लॉक को स्वर्ण पदक और दुर्गूकोंदल ब्लॉक को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 3 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में “संपूर्णता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और पदक से नवाजा गया।


विधायक आशाराम नेताम ने की सराहना
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले के प्रशासनिक अमले ने ज़मीनी स्तर पर योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू किया है। उन्होंने कहा कि, “सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन उसे साकार करने का कार्य हमारे सरकारी सेवकों द्वारा किया जाता है।” उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले को मिले सम्मान पूरे कांकेरवासियों के लिए गर्व की बात है।

साथ ही उन्होंने सभी सेवकों से वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, बच्चों को स्कूल भेजने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रमुख अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, महेश जैन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी संपूर्णता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने बताया जिले की उपलब्धियां
कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि कांकेर जिले ने आकांक्षी कार्यक्रम में पांच प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्टता हासिल की है, जिसके आधार पर जिले को रजत पदक के लिए चयनित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, राजीव लोचन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

“आकांक्षा हाट” बना आत्मनिर्भरता का मंच
संपूर्णता कार्यक्रम के साथ ही बस स्टैंड कांकेर स्थित डोम में दो दिवसीय “आकांक्षा हाट” का शुभारंभ किया गया, जिसमें विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है।

विधायक नेताम, कलेक्टर क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ मंडावी और नगरपालिका अध्यक्ष कौशिक ने हाट का अवलोकन किया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

इस हाट में तुलसी महिला समूह किरगोली, जय शीतला मां समूह लामपुरी, नव जागृति समूह संबलपुर व पुरियारा, राधारानी समूह, तिरंगा समूह, जय लक्ष्मी समूह, साधना समूह, छत्तीसगढ़ हर्बल, सवांगा वेशभूषा चारामा जैसे समूहों ने भाग लिया। हाट में निम्न वस्तुएं विक्रय के लिए उपलब्ध हैं:

खाद्य उत्पाद: शहद, अचार, मुरब्बा, पापड़, तिखुर, आलू चिप्स, मुरकू, ईमली कैंडी, बड़ी

अनाज-दालें: उड़द, मूंग, अरहर, कुल्थी

हस्तशिल्प सामग्री: साड़ी, रूपयामाला, करधन, पैर कड़ा, हाथ कड़ा, फुंदरा

सौंदर्य और स्वच्छता उत्पाद: साबुन

इस आयोजन ने न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया, बल्कि ग्रामीण उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराने की दिशा में भी अहम कदम साबित हुआ।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!