देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, मां-बेटे से 4.3 किलो अवैध गांजा जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के मामले में मां-बेटे को रंगेहाथ पकड़ा है। दोनों के पास से 4.316 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 86 हजार रुपये है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शहर में नशा मुक्त अभियान के तहत यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

On: July 23, 2025 12:35 PM
Follow Us:

भोपालनशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सब्जी मंडी क्षेत्र से एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 4.316 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 86 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी भोपाल में यह गांजा छोटे-छोटे पैकेट में बेचते थे।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के सामने स्थित सब्जी मंडी के टीन शेड में एक महिला और एक युवक प्लास्टिक के थैलों में गांजा लेकर बैठे हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
ज्योति कुचबंदिया (40 वर्ष) पत्नी विनोद कुचबंदिया, मूल निवासी ग्राम गिरबर सजली, थाना सनोदा जिला सागर, हाल निवासी झुग्गी, पावर हाउस के पास, सूखी सेवनिया, भोपाल।

पंकज कुचबंदिया (19 वर्ष) पुत्र विनोद कुचबंदिया, मूल व हाल पता वही।

दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं और फिलहाल इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ICJS से जुटाई जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग प्लास्टिक थैलों में रखा गांजा बरामद किया, जो ब्राउन कलर की पन्नी में लिपटा हुआ था। तौल करने पर कुल वजन 4.316 किलोग्राम निकला। पूछताछ में दोनों ने माना कि वे गांजा अवैध रूप से रखे हुए थे। इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
वर्ष 2025 में अब तक क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा 38 आरोपियों से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया जा चुका है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की अपील – बच्चों को नशे से बचाएं
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अभिभावक, मोहल्ला समितियाँ और स्कूल मिलकर बच्चों को नशे की लत से बचाने का वातावरण बनाएं और सही दिशा में उनकी परवरिश करें। नशे से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं को समय रहते जागरूक किया जाए।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को सफल बनाने में उप निरीक्षक अजीज खान, सउनि अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक दिलीप मिश्रा, आरक्षक रोहित यादव, शैलेन्द्र कौरव, रविन्द्र पलासिया, घनश्याम चन्द्रावत, मनीष कौरव और महिला आरक्षक पूजा यादव की अहम भूमिका रही।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime लुगासी चौकी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, ASP ने जांच के दिए आदेश

MP Crime News

MP Crime News: ऑनलाइन गेमिंग ने दो छात्रों को बनाया चोर: सहपाठी छात्रा के घर से उड़ाए नकदी और जेवर, पुलिस ने किया माल बरामद

Simariya Murder Case

Simariya Murder Case पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो आरोपियों ने की थी एजेंट भगवानदास पांडे की हत्या।

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में नाबालिगों का खौफनाक गैंग: दोस्ती के जाल में फंसाकर बच्चों से कराई चोरी, वायरल वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, परिजनों का बिलख-बिलख कर रोने का वीडियो वायरल

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling जगदलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कार्पियो में 56 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

Tikamgarh crime

Tikamgarh crime टीकमगढ़ में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल | कानून व्यवस्था पर उठे सवाल CCTV में अपराधी साफ दिखे

Leave a Comment

error: Content is protected !!