देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Mathura news आकाशीय बिजली का कहर: दो बालिका और महिला घायल, गाय की मौत, नीम का पेड़ झुलसा 2025

Mathura news मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इसमें दो किशोरियां और एक वृद्ध महिला घायल हो गईं, जबकि पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत हो गई और नीम का पेड़ झुलस गया। हादसा बारिश के दौरान हुआ जब किशोरी मोबाइल चला रही थी।

On: September 6, 2025 9:51 PM
Follow Us:
Mathura news

टैंटीगांव (मथुरा)। Mathura news शुक्रवार शाम आई बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में तबाही मचा दी। इस हादसे में दो किशोरियां और एक वृद्ध महिला झुलसकर घायल हो गईं। वहीं एक युवक की गाय की मौत हो गई और नीम का पेड़ पूरी तरह झुलस गया। Mathura news

मोबाइल चला रही किशोरी पर गिरी बिजली

गांव के रहने वाले राजू की 17 वर्षीय बेटी राधा घर के अंदर बैठकर मोबाइल चला रही थी। बारिश के दौरान अचानक जोरदार बिजली कड़कने के साथ उसके मोबाइल पर करंट उतर आया। इससे मोबाइल उसके हाथ से छूटकर गिर गया और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। Mathura news

इस दौरान राधा की दादी, जिनकी उम्र लगभग 65 साल है, पास ही बैठी थीं। वे भी तेज झटके की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं।

पड़ोस की किशोरी भी आई चपेट में

इसी गांव के रहने वाले राजू खान की 16 वर्षीय बेटी उजमा भी घर पर मौजूद थी। आकाशीय बिजली का असर उसके घर तक पहुंचा और वह भी झुलस गई। अचानक हुई इस घटना से घरवालों और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Mathura news

गाय की मौत और पेड़ झुलसा

गांव के ही अर्जुन सिंह की गाय नौहरे (आंगन) में बंधी हुई थी। बिजली गिरने की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस नीम के पेड़ पर बिजली गिरी, वह झुलसकर टूट गया। Mathura news

गांव में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद गांव राजागढ़ी के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आसमान से आई इस आफत ने परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर कोई इस हादसे को लेकर सहमा हुआ है। घायल तीनों लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हैं। बारिश या तूफान के समय खुले मैदान में खड़े रहने से बचना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी ऐसी परिस्थिति में खतरे को बढ़ा सकता है।

https://dainikhistory.com/

हादसे ने दिला दी प्रकृति की ताकत की याद

राजागढ़ी गांव में हुई यह घटना एक बार फिर लोगों को याद दिलाती है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना असहाय है। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने एक पल में पूरे गांव का माहौल बदल दिया। जहां एक ओर दो किशोरियां और एक वृद्ध महिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक परिवार अपनी गाय की मौत से दुखी है। Mathura news

ग्रामीणों की अपील

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों को मदद उपलब्ध कराई जाए। Mathura news Mathura news

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Sanatan Ekta Padyatra

Sanatan Ekta Padyatra बाबा बागेश्वर की पदयात्रा यूपी में प्रवेश, योगी सरकार की जमकर तारीफ — तीन दिन तक कड़ी सुरक्षा में रहेगी यात्रा

Kalyan Karoti

Kalyan Karoti गोवर्धन में कल्याण करोती का 24वां निशुल्क नेत्र शिविर शुरू, पाँच दिन तक मिलेंगी मुफ्त आँखों की जांच और इलाज की सुविधा

Sanatan Dharma

Sanatan Dharma सनातन धर्म पदयात्रा पहुंची ब्रजभूमि, बागेश्वर धाम सरकार का फूलों से हुआ भव्य स्वागत

Vrindavan Samuhik Vivah

Vrindavan Samuhik Vivah वृंदावन में 132 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में, संत बाबा बलराम दास ने दिया आशीर्वाद और उपहार

UP police action

UP police action मथुरा में पुलिस मुठभेड़: हत्या के दो आरोपी पकड़ाए, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा जेल भेजा गया

Govardhan temple fraud

Govardhan temple fraud गोवर्धन के गिर्राज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में 3 करोड़ से अधिक का गबन, ठेकेदारों पर धोखाधड़ी का आरोप

error: Content is protected !!