देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

MATHURA: गाँव कुंजेरा में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा – विजेताओं का हुआ सम्मान

गोवर्धन के गाँव कुंजेरा में युवा परिवर्तन टीम ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने दौड़, लंबी कूद और कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को ग्राम प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता फैलाना है।

On: August 11, 2025 6:05 PM
Follow Us:

गोवर्धन। गाँव कुंजेरा में खेलों का उत्साह चरम पर रहा, जब युवा परिवर्तन टीम ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। गाँव के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया और मैदान में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अतिथियों ने बच्चों की 200 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। आयोजन में 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी समेत कई खेल शामिल रहे, जिनमें दर्जनों प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।

खेलों में रहा जोश और रोमांच
प्रतियोगिता में छोटे-बड़े सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

200 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान सागर, द्वितीय पवन, तृतीय मनीष।

पहली 1600 मीटर दौड़ – प्रथम राजवीर बघेल, द्वितीय गुड्डू सैनी, तृतीय पंकज सैनी।

दूसरी 1600 मीटर दौड़ – प्रथम चिंकू सैनी, द्वितीय नंदकिशोर, तृतीय योगेश ठाकुर।

लंबी कूद – प्रथम गुड्डू सैनी, द्वितीय सोनपाल, तृतीय शिवम्।

कबड्डी प्रतियोगिता – कप्तान नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में भोला, करन, अनिल, प्रेम सिंह, चंद्रभान, नरेश की टीम ने जीत दर्ज की।

विजेताओं को मिला सम्मान
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल, कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू मास्टर, और कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

आयोजकों का उद्देश्य – खेलों के प्रति जागरूकता
आयोजक गोपाल सिंह, रामबाबू मास्टर और मुकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल कराना नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे और युवा इसमें भाग ले सकें।

कार्यक्रम में गाँव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे, जिनमें मोहन नेता जी, नन्दो प्रधान, लक्ष्मण मुनीम, विक्रम एडवोकेट, संजीत बोहरे, गँजेन्द्र बोहरे, रामेश्वर मास्टर, बृजलाल मुनीम, काली चरण दूधिया, महावो भैया, पप्पा ठाकुर, राधे बखरिया, विहारी चरण सैनी, महेन्द्र नेता, ठाकुरलाल बघेल, हर प्रसाद फौजी, पीता ठाकुर, राजेंद्र मैथिल आदि शामिल थे।

गाँव में खेल संस्कृति को बढ़ावा
गाँव कुंजेरा में आयोजित यह प्रतियोगिता सिर्फ खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाने का माध्यम भी बनी। आयोजन के दौरान बच्चों के उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाँव में खेलों के प्रति कितनी रुचि है।

ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल ने कहा कि “गाँव के बच्चों की प्रतिभा देखकर गर्व होता है। खेलों से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि अनुशासन और टीमवर्क भी सिखने को मिलता है।”

यह आयोजन न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाया, बल्कि गाँव के लोगों को भी एक मंच पर लेकर आया। आने वाले वर्षों में यह वार्षिक प्रतियोगिता गाँव की पहचान बन सकती है।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Jagdalpur Youth Festival

Jagdalpur Youth Festival जगदलपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच

Bastar Sports News

Bastar Sports News राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में कोंडागांव के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन कटक ओडिशा में चमका बस्तर का नाम, चार मैडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Karate competition

Karate competition राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा में फरसगांव की भोगमणि ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्कूल में खुशी की लहर

Bastar Olympic

Bastar Olympic बस्तर ओलंपिक में युवाओं का जोश: सांसद महेश कश्यप बोले – खेल को बनाएं करियर

Bastar Olympic 2025

Bastar Olympic 2025 बस्तर ओलंपिक में दिखी अव्यवस्था: खिलाड़ियों को नहीं मिली शौचालय की सुविधा, जंगल का सहारा लेना पड़ा

Bastar Olympic

Bastar Olympic बस्तर ओलंपिक में तोकापाल और दरभा में दिखा जोश, सांसद और विधायक ने बढ़ाया उत्साह

error: Content is protected !!