देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

development of tribals मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, बस्तर में आदिवासियों के विकास और इको-टूरिज्म को लेकर हुई चर्चा

development of tribals वनमंत्री केदार कश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर में आदिवासियों के सर्वांगीण विकास, स्वरोजगार, वन आधारित उद्योग और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। कश्यप ने भूपेंद्र यादव को बस्तर आने का न्योता भी दिया।

Follow Us:
development of tribals

रायपुर/जगदलपुर। development of tribals छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास को लेकर खास बातचीत की, जिसमें खासकर बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों का सर्वांगीण विकास, वन आधारित रोजगार और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।

वनमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान, हाथी-मानव द्वंद समाधान और वन क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर भी गंभीरता से बातचीत हुई। मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री को इन योजनाओं से जुड़े अनुभव और चुनौतियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सहयोग की मांग रखी।

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास और रोजगार की नई राह

मुलाकात के बाद मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और यहां के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक वन आच्छादित इलाका है, जहाँ वन आधारित उद्योग स्थापित कर आदिवासी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर की खूबसूरत इंद्रावती नदी, कांगेर घाटी, चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात जैसे प्राकृतिक स्थल इको-टूरिज्म के लिए आदर्श हैं। अगर इन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो यहां स्थानीय लोगों को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।

बस्तर आने का न्योता

मंत्री कश्यप ने इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव को बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संपदा पूरे देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर न सिर्फ पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा, बल्कि यहां के युवाओं और आदिवासियों का जीवन भी बेहतर होगा।

केंद्र की प्रतिबद्धता और प्रदेश की उम्मीदें

केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस दौरान आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों और वहां के लोगों के विकास में केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। मंत्री कश्यप ने कहा कि यह मुलाकात बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सकारात्मक संकेत है, जिससे आने वाले समय में वन आधारित उद्योग, स्वरोजगार योजनाएं और इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट तेजी से आकार लेंगे।


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!