देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Panna murder case पन्ना: जमीन में दफन शव से खुला हत्याकांड का राज, पवई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Panna murder case पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी ने पहले मृतक की हत्या की और फिर उसके शव और बाइक को जमीन में दफन कर दिया। पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और दूसरा आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

On: September 16, 2025 8:39 AM
Follow Us:
Panna murder case

रविशंकर सोनी, पन्ना/पवई Panna murder case पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला जितना रहस्यमयी था, उससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने ना सिर्फ हत्या की, बल्कि शव और बाइक को जमीन में दफन कर दिया था, ताकि किसी को भनक तक न लगे।

गायब हुआ था युवक, मिला संदिग्ध शव

पूरा मामला 22 जुलाई 2025 का है, जब पवई थाना क्षेत्र के गांव मुराछ निवासी रामप्यारे चौधरी ने अपने बेटे राजकुमार चौधरी (उम्र 30 वर्ष) के अचानक गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को अमानगंज थाना क्षेत्र के जड़िया नाले के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की तो शव की पहचान राजकुमार चौधरी के रूप में की गई। मामला संदिग्ध लगा, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ाया। Panna murder case

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र ने किया कमाल

थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने इस मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। Panna murder case

टीम ने न सिर्फ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। इसके अलावा साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की गई।

हत्या की वजह बनी व्यक्तिगत रंजिश

पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान सुखदास आदिवासी, निवासी नयागांव थाना अमानगंज के रूप में हुई। पहले तो आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। Panna murder case

https://dainikhistory.com/

आरोपी ने बताया कि मृतक राजकुमार उसकी पत्नी को बार-बार परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने राजकुमार को खत्म करने की योजना बनाई। 23 जुलाई की रात को उसने राजकुमार को अपने गांव बुलाया और शराब व मांस की पार्टी के बहाने उसे फंसा लिया। फिर अपने एक साथी के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। Panna murder case

शव और बाइक को जमीन में दबाया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को नाले के किनारे एक गड्ढा खोदकर दबा दिया और राजकुमार की मोटरसाइकिल को भी कुछ दूरी पर जमीन में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक की बाइक बरामद कर ली है। Panna murder case

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

जांच में जिनका रहा अहम योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, अनिल गर्ग, नागेंद्र (चालक), प्रेम नारायण, महेश चौहान, महेंद्र, एनआरएस गोपी और पुलिस साइबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Panna murder case

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने इस टीम को जल्द ही पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया है कि हत्या में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा और मामले की जांच पूरी की जाएगी। Panna murder case

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

error: Content is protected !!