देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Lightning Strike नगर के प्राचीन सिद्ध स्थल हनुमान भाटा में गिरी आकाशीय बिजली, राधाकृष्ण मंदिर की गुंबद क्षतिग्रस्त mpnews

Lightning Strike पवई नगर के प्राचीन सिद्ध स्थल हनुमान भाटा में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से श्री राधाकृष्ण मंदिर की गुंबद क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था। भक्तों ने मंदिर में तड़क-चालक लगाने और धर्मार्थ शाखा से जोड़ने की मांग की है, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

On: September 10, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Lightning Strike

रविशंकर सोनी पवई। Lightning Strike सोमवार की शाम तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच नगर के ऐतिहासिक एवं सिद्ध स्थल हनुमान भाटा में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में हाल ही में बने श्री राधाकृष्ण मंदिर की गुंबद में बड़ा छेद हो गया। साथ ही मंदिर के ऊपर चारों कोनों पर बने छोटे-छोटे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि उस समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सब भाटेश्वर सरकार की कृपा से ही संभव हुआ कि कोई जनहानि नहीं हुई। Lightning Strike

बिजली गिरने से गुंबद में हुआ छेद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली मंदिर की गुंबद पर गिरी। इससे गुंबद के बीचों-बीच बड़ा छेद हो गया। वहीं, चारों कोनों पर बने छोटे मंदिर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। Lightning Strike

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि यह मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है और यहां आए दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। Lightning Strike

मंदिर में नहीं लगा तड़क-चालक

स्थानीय भक्तों और जिम्मेदारों का कहना है कि मंदिर में अभी तक तड़क-चालक (Lightning Arrester) नहीं लगाया गया है। यही वजह रही कि बिजली गिरने से इतनी बड़ी क्षति हुई। Lightning Strike

दरअसल, हनुमान भाटा सिद्ध स्थल लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां चंदेल कालीन त्रिदेवों का संगम स्थित है। साथ ही कुछ साल पहले नवीन राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण कराया गया है, जबकि राम-जानकी मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है।

मंगलवार और शनिवार को यहां दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। भक्त बड़ी श्रद्धा से चढ़ावा भी चढ़ाते हैं और मंदिर में दान स्वरूप हर माह हजारों रुपये एकत्र होते हैं। यही राशि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, जैसे तड़क-चालक लगवाने में उपयोग की जा सकती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके। Lightning Strike

https://dainikhistory.com/

धर्मार्थ शाखा से नहीं जुड़ा हनुमान भाटा

यह भी बड़ी हैरानी की बात है कि इतनी प्रसिद्ध धार्मिक स्थली होने के बावजूद हनुमान भाटा का नाम अभी तक धर्मार्थ शाखा से नहीं जुड़ा है। Lightning Strike

जानकार बताते हैं कि यह स्थल नगर के पश्चिम दिशा में पवई-मोहन्द्रा मार्ग पर स्थित एक विशाल और दुर्गम पहाड़ी पर बसा है। यहां चंदेल कालीन ढोलिया मठ के अलावा श्री हनुमान, भगवान महाकालेश्वर और भगवान नरसिंह की आदमकद प्रतिमाएं विराजमान हैं।

इतिहास और आस्था से जुड़ा यह स्थल हर समय भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन फिर भी इसे प्रशासनिक स्तर पर वह पहचान और सुविधा नहीं मिल पाई है जिसकी यह हकदार है। Lightning Strike

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

आस्था का केंद्र, सुरक्षा पर सवाल

हनुमान भाटा की पहचान केवल धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं, बल्कि आस्था और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी है। यहां आने वाले श्रद्धालु मानते हैं कि यह स्थल उनकी मनोकामनाएं पूरी करता है। Lightning Strike

लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने प्रशासन और मंदिर समिति दोनों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या इतने बड़े धार्मिक स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं? Lightning Strike

भक्तों की मांग है कि मंदिरों की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द तड़क-चालक लगाया जाए और हनुमान भाटा को धर्मार्थ शाखा से जोड़ा जाए, ताकि मंदिरों के रख-रखाव और संरक्षण के लिए नियमित फंड उपलब्ध हो सके। Lightning Strike

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को हुई क्षति निश्चित ही भक्तों के लिए दुखद है, लेकिन यह एक चेतावनी भी है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर अब गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। हनुमान भाटा जैसे प्राचीन और आस्था से जुड़े स्थल को संरक्षण मिलना बेहद जरूरी है। Lightning Strike

अगर समय रहते जरूरी इंतजाम किए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सकेगा और यह स्थल यूं ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहेगा। Lightning Strike

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

error: Content is protected !!