देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

बस्तर में वन महोत्सव और फल उद्यान उद्घाटन में वनमंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति, “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान हुआ सफल

बेसोली में आयोजित वन महोत्सव में वनमंत्री केदार कश्यप ने फल उद्यान का उद्घाटन किया। "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान के तहत राज्य भर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। मंत्री ने तेंदूपत्ता महिला हितग्राहियों को चरण पादुका और चेक वितरित किए। कार्यक्रम में बस्तर के सांसद और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Follow Us:

बस्तर। बेसोली स्थित शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वन महोत्सव और फल उद्यान उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए “मौलश्री” का पौधा लगाकर आम जनता से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

वनमंत्री ने बताया कि भारत में 1950 से वन महोत्सव मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वनों का संरक्षण करना, पौधारोपण को बढ़ावा देना और लोगों में वृक्षों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 76 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा था, जिसे वन विभाग ने नागरिकों, स्व सहायता समूहों और महतारी वंदन योजना की महिलाओं की मदद से पूरा कर लिया है।

केदार कश्यप ने कहा, “लक्ष्य प्राप्ति के बाद भी विभाग हरियाली और प्रदेश की सुंदरता बनाए रखने के लिए लगातार वृक्षारोपण में लगा हुआ है।” उन्होंने यह भी बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत पिछले दो महीनों में राज्य भर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। “इसमें वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, अन्य सरकारी संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और स्थानीय सामाजिक क्लबों ने भी हिस्सा लिया।”

बेसोली फल वाटिका का उद्घाटन

वनमंत्री केदार कश्यप ने बेसोली फल वाटिका का उद्घाटन भी किया। महाविद्यालय कैंपस में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए इस फल उद्यान में 775 फलदार और अन्य पौधे लगाए गए हैं। इसमें आम के 180, जामुन के 175, अमरुद के 175, कटहल के 75, सीताफल के 75 और फ्लावरिंग के 95 पौधे शामिल हैं। इसके अलावा रामफल, लक्ष्मण फल, हनुमान फल, रूद्राक्ष, लक्ष्मी तरु, बेल आदि कुल मिलाकर 775 पौधे रोपे गए।

तेंदूपत्ता महिला हितग्राहियों को चरण पादुका वितरण

वन महोत्सव में मंत्री केदार कश्यप ने तेन्दुपत्ता संग्रहण करने वाली महिलाओं को चरण पादुका वितरित किए। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार में तेंदूपत्ते की खरीदी बंद थी और आदिवासी हित से जुड़ी योजनाएं भी स्थगित हो गई थीं। लेकिन विष्णुदेव साय सरकार ने यह योजना फिर से शुरू की है। बस्तर संभाग में अब तक लगभग 2 लाख से अधिक चरण पादुका वितरित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर ग्राम चेराकुर के श्रीधर बघेल को राज मोहिनी देवी तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

कार्यक्रम में बस्तर के पर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, गौरव कश्यप, जमुना ठाकुर और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

वनमंत्री केदार कश्यप ने सभी से अपील की कि वे पौधारोपण के प्रति जागरूक रहें और अपने-अपने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यही प्रयास प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने की दिशा में मदद करेगा।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!