देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Operation Talash फरसगांव पुलिस की बड़ी सफलता: एक ही दिन में 2 गुमशुदा लोगों को सुरक्षित किया बरामद

Operation Talash फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत एक ही दिन में गुमशुदा महिला और पुरुष को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा। परिवारजनों ने पुलिस की जनसेवा की सराहना करते हुए आभार जताया।

Operation Talash

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। Operation Talash फरसगांव थाना पुलिस ने जनहित और जनसेवा का शानदार उदाहरण पेश किया है। ऑपरेशन “तलाश” के तहत पुलिस टीम ने केवल एक ही दिन में दो अलग-अलग गुम इंसानों की खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचा दिया। एक बेटी और एक पति की वापसी से परिवारजनों की आंखें खुशी से भर आईं और उन्होंने पुलिस की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की।

पहला मामला: बेटी लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

पहला मामला जुगानी कलार खासपारा गांव का है। यहां रहने वाले प्रदीप पांडे (59 वर्ष) ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिंदेश्वरी पांडे (37 वर्ष) 4 सितंबर की सुबह घर से बिना बताए निकल गई थी और देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजन और रिश्तेदारों ने खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 10 सितंबर को गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज की गई।

गंभीरता को देखते हुए फरसगांव पुलिस ने महिला की खोज शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद सूचना मिली कि बिंदेश्वरी फरसगांव बस स्टैंड में मौजूद है और बस का इंतजार कर रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद कर उसके पिता के हवाले कर दिया। बेटी को पाकर पिता और परिवार की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे। Operation Talash

दूसरा मामला: पति नहीं लौटा, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

दूसरा मामला पूर्वीबोरगांव का है। यहां रहने वाली संगीता कुंडु (32 वर्ष) ने फरसगांव थाना पहुंचकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत थी कि उनके पति राजकुमार कुंडु (42 वर्ष) 11 सितंबर की शाम 4 बजे फार्म हाउस जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। Operation Talash

पत्नी की शिकायत पर 15 सितंबर को गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज की गई और खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार राजकुमार कुंडु को जगदलपुर के संतोषी वार्ड (थाना बोधघाट क्षेत्र) से सुरक्षित बरामद किया। उन्हें दस्तयाब करने के बाद उनकी पत्नी संगीता को सौंप दिया गया। पति को पाकर पत्नी और परिवार बेहद खुश नजर आए। Operation Talash

पुलिस की सराहनीय पहल

दोनों ही मामलों में फरसगांव पुलिस ने तत्परता और जिम्मेदारी दिखाते हुए गुम इंसानों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया। इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में गठित टीम लगातार पता तलाश में लगी रही और अंततः सफलता मिली। Operation Talash

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंदे के साथ प्रआर सतीश चिण्डा, आरक्षक रतीराम मंडावी, घनश्याम यादव, कृष्ण कुमार रोठिया और महिला आरक्षक भानुप्रिया मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही। Operation Talash

https://dainikhistory.com/

परिवारजनों ने जताया आभार

दोनों परिवारों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुम इंसान की खोज उनके लिए किसी उम्मीद से कम नहीं थी। पुलिस ने जिस तरह तेजी और गंभीरता से कार्रवाई की, वह काबिल-ए-तारीफ है। Operation Talash

क्षेत्रवासियों ने भी की प्रशंसा

फरसगांव क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सहयोग में भी हर समय तत्पर रहती है। Operation Talash

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!