देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Kondagaon Murder Case कोंडागांव पुलिस ने हत्या के फरार 1 आरोपी को पकड़ा, जमीन विवाद में बुजुर्ग मां की गई थी जान

Kondagaon Murder Case कोंडागांव जिले के शामपुर गांव में जमीन विवाद के चलते बेटे ने अपनी गोद ली हुई मां की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस ने सटीक सुराग लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला पढ़ें।

Kondagaon Murder Case

Kondagaon Murder Case कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही गोद ली हुई मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तगड़ी तलाश अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम शामपुर का है।

(A shocking incident has come to light from Kondagaon district. Here, over a land dispute, a son brutally murdered his own adoptive mother. After committing the crime, the accused youth fled from the spot, but the police launched an intensive search operation and successfully arrested him. The entire incident took place in Shampur village under Kondagaon police station area.)

कैसे हुआ मामला दर्ज?

1 सितंबर को शंकर नेताम नामक ग्रामीण ने थाने में मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी भाभी (दादी मां) सगुनाबाई नेताम (58 वर्ष) घर में अकेली रहती थीं। उनका बेटा परसादी उर्फ परदेशी नेताम बाहर मजदूरी करता था और हाल ही में नवाखाई त्योहार पर गांव लौटा था। Kondagaon Murder Case

31 अगस्त की रात सबने साथ मिलकर खाना खाया और सो गए। लेकिन अगली सुबह जब परिवारजन उठे तो सगुनाबाई घर के पीछे मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे और बेटा परदेशी घर से गायब था। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की। Kondagaon Murder Case

पोस्टमार्टम में खुला राज

शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि महिला की मौत सिर और शरीर पर चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने बेटे परसादी उर्फ परदेशी नेताम पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। Kondagaon Murder Case

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी?

जैसे ही मामला हत्या में तब्दील हुआ, पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोण्डागांव और सायबर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। Kondagaon Murder Case

कई जगहों पर छानबीन के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपनी बहन के घर ग्राम धनपुर में छिपा हुआ है। टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। Kondagaon Murder Case

कबूली जुबानी: मां से बहस के बाद गुस्से में दी जान

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि वह 25 मई को बिलासपुर में बोर गाड़ी पर काम करने गया था। लेकिन 30 अगस्त को गांव में नवाखाई होने की वजह से घर लौटा।

31 अगस्त की शाम उसने शराब पी रखी थी और चाचा शंकर नेताम से जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में वह घर लौटा और मां से भी बहस करने लगा। उसने मां पर आरोप लगाया कि “सारा खेत चाचा कमा रहे हैं और तुम कुछ नहीं बोलती हो।” इस पर सगुनाबाई ने डांटा और कहा कि वह दारू पीकर काम पर ध्यान नहीं देता। Kondagaon Murder Case https://dainikhistory.com/

इससे गुस्से में आकर आरोपी ने मां को धक्का दे दिया। वह दरवाजे के चौखट से सिर टकराकर गिर गईं। इसके बाद आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने और आरोपी द्वारा गुनाह कबूल करने के बाद उसे 3 सितंबर को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस टीम का योगदान

इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, सायबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार कोमरा, सुकेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, महिला प्रधान आरक्षक रेवती सिन्हा, आरक्षक परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।


(In this major operation, significant contributions were made by Station In-charge Tameshwar Chauhan, Cyber Cell In-charge Saurabh Upadhyay, Sub-Inspector Shashibhushan Patel, Assistant Sub-Inspector Raj Kumar Komra, Sukendra Kashyap, Head Constable Ajay Baghel, Woman Head Constable Revati Sinha, and Constable Parmeshwar Sahu.)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!