देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Kanker Police action : सार्वजनिक जगह पर हुल्लड़ मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार

Kanker Police action कांकेर पुलिस ने हाटकोगेंरा में सार्वजनिक स्थान पर हुल्लड़बाजी और मोहल्ले वालों को परेशान करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। लगातार पैदल व बाइक गश्त से अपराध रोकथाम की कवायद तेज।

Follow Us:
Kanker Police action

कांकेर। Kanker Police action सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा और हुड़दंग मचाने वालों पर कांकेर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने ग्राम हाटकोगेंरा में लगातार मोहल्ले वालों को परेशान कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतत पैदल गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान हुई। Kanker Police action

पुलिस की सख्त निगरानी से अपराधियों में हड़कंप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में पैदल गश्त, बाइक पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को तेज किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसीन खान कर रहे हैं। Kanker Police action

पुलिस का मकसद है कि शराबियों, नशेड़ियों, उपद्रवियों और जुआ-सट्टा करने वालों जैसे असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा जाए। इसी कड़ी में मोहल्लों और चौक-चौराहों पर पैदल गश्त बढ़ाई गई है।

मोहल्ले वालों ने दी थी शिकायत

शहर में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हाटकोगेंरा में कुछ युवक लगातार शोर-शराबा कर स्थानीय निवासियों को परेशान कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया। Kanker Police action

गिरफ्तार युवक –

जितेंद्र कुमार देवांगन, पिता बाबूलाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाटकोगेंरा Kanker Police action

रोहित कुमार उसेण्डी, पिता कमलेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी हाटकोगेंरा

जीतू नेताम, पिता स्व. जोहर नेताम, उम्र 35 वर्ष, निवासी हाटकोगेंरा

सोनसाय शोरी, पिता स्व. दल्लूराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी हाटकोगेंरा

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

चारों युवकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक धारा में भी इस्तगासा तैयार किया गया है, ताकि भविष्य में वे दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर ने किया। उनके साथ प्रआर ओम प्रकाश कृषाण, सत्य प्रकाश सिंह, आरक्षक राकेश लकड़ा, अनिल मरकाम, सक्ति सिंह, रामरतन निषाद और विनोद साहू शामिल रहे। पूरी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

अपराध रोकथाम की ओर कदम

पुलिस ने साफ किया है कि शहर में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। गश्त के जरिए न केवल अपराधियों पर निगरानी रखी जाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपराध की रोकथाम भी सुनिश्चित की जाएगी। Kanker Police action

कांकेर पुलिस की यह सक्रिय पहल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि अब असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Kanker Police action

https://dainikhistory.com/

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!