देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Kanker दुर्गूकोंदल में स्कूल भवन मरम्मत में भ्रष्टाचार का आरोप, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का होगा घेराव

दुर्गूकोंदल में स्कूल भवन मरम्मत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीण और शिक्षक आक्रोशित हैं। कार्रवाई न होने पर 19 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव होगा।

On: August 18, 2025 7:40 PM
Follow Us:

डिकेश शर्मा कांकेर। विकासखण्ड दुर्गूकोंदल में स्कूल भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री जनत योजना, विशेष केंद्रीय मद और समय शिक्षा मद से आई करोड़ों की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया है। मरम्मत कार्य शाला प्रबंधन समिति (SMC) के जरिए होना था, लेकिन आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने ठेकेदारों से सांठगांठ कर सीधे उन्हें यह काम सौंप दिया।

स्कूलों में लीपापोती का आरोप

शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदारों ने मरम्मत के नाम पर केवल ऊपर-ऊपर लीपापोती की है। कहीं रंग-रोगन किया गया, तो कहीं टूटी दीवारों और छत की बस सतही मरम्मत की गई। इसके बावजूद पूरे काम का मूल्यांकन कर फर्जी तरीके से फाइलें बनाई गईं और शासन की राशि का बंदरबांट कर लिया गया।

शिक्षकों पर दबाव

आरोप यह भी है कि शिक्षकों पर शाला प्रबंधन समिति बनाने का दबाव डाला गया, लेकिन मरम्मत कार्य में उनकी राय नहीं ली गई और न ही हस्ताक्षर। शिक्षकों और समिति सदस्यों का कहना है कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचारपूर्ण तरीके से काम कराया गया है।

धरना और ज्ञापन

इस मामले को लेकर 7 अगस्त 2025 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और जांच की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

घेराव की तैयारी

प्रदर्शनकारियों ने पहले ही शासन को लिखित सूचना दी थी कि यदि 17 अगस्त 2025 तक कार्रवाई नहीं की गई, तो 19 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गूकोंदल का घेराव किया जाएगा। अब तय तारीख नजदीक आने के साथ ही आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीणों, शिक्षकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उच्च अधिकारियों की शह पर घटिया काम हुआ है और शासन के पैसे का दुरुपयोग किया गया है।

बड़ा आंदोलन होने के आसार

सूत्रों की मानें तो 19 अगस्त को होने वाला घेराव बड़ा रूप ले सकता है। ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!