अंबिकापुर। Discussion on Dussehra preparations सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले विशाल रावण दहन कार्यक्रम (विजयादशमी महोत्सव 2025) की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, महासचिव संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी), द्वितेंद्र मिश्रा, जेपी श्रीवास्तव, राजेश कश्यप, राजीव विश्वकर्मा, विद्यानंद मिश्रा, सचिव श्रीमती मधु चौधहा, दूधनाथ गोस्वामी, नरेन्द्र सिंह टुटेजा, आलोक दुबे, करताराम गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, विवेक दुबे, महेंद्र अग्रवाल, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, आभाष राज, अमन गुप्ता, अविनाश मंडल, अभिनंदन सिंह, पूनम सिंह, नालिनी पांडेय, मुकेश तिवारी, पीयूष त्रिपाठी, किशोर शर्मा, राहुल त्रिपाठी, जयंत जैन, डीके सोनी, श्वेता गुप्ता, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक सोनी, सर्वेश तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, अरविंद कन्नौजिया, सांबा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान सरगुजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने पर समिति द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी और पदाधिकारियों ने गमछा पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव को पहले से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक रूप में आयोजित किया जाएगा। समिति का लक्ष्य है कि अंबिकापुर का रावण दहन कार्यक्रम न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाए।
समिति ने आयोजन स्थल की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शहरवासियों की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।
विजयादशमी महोत्सव का यह आयोजन अंबिकापुर की पहचान और परंपरा से जुड़ा हुआ है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं। इस बार समिति का मानना है कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक झलकियों के मिश्रण से यह आयोजन और भी आकर्षक होगा।
शहर के लोग भी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और समिति से सहयोग करने की तैयारी में जुटे हैं। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि विजयादशमी महोत्सव अंबिकापुर की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जिसे पूरी आस्था और उमंग के साथ मनाया जाएगा।