कांकेर Cow Smuggling ज़िले में अवैध तरीके से मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 18 गायों को सुरक्षित संजय नगर कांजी हाउस में रखा गया है।
Table of Contents
ऐसे सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर निवासी शैलेंद कुमार साहू ने 8 सितंबर 2025 को थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सफेद रंग के दो पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388) तेज़ रफ़्तार से भाग रहे थे। शक होने पर उन्होंने अपने निजी वाहन से पीछा कर दोनों गाड़ियों को ग्राम पटौद के पास रोक लिया। Cow Smuggling
जब गाड़ियों की जांच की गई तो उनमें से एक वाहन में 10 गायें और दूसरे वाहन में 8 गायें पाई गईं। बताया गया कि इन कृषक मवेशियों को धमतरी से आंध्रप्रदेश ले जा रहे थे। Cow Smuggling https://dainikhistory.com/
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर कांकेर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 331/2025 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 6(10) छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Cow Smuggling
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरे मामले में नारायण साहू पिता सरजु राम साहू (उम्र 44 वर्ष, निवासी खरतुली, जिला धमतरी) की संलिप्तता है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर 10 सितंबर 2025 को नारायण साहू को उसके गांव खरतुली (धमतरी) से गिरफ्तार कर लिया। Cow Smuggling
आरोपी को कांकेर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही बड़ी भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक गजेन्द्र नागवंशी और लिखेश्वर साहू शामिल थे। Cow Smuggling
18 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद 18 कृषक मवेशियों को कांकेर के संजय नगर कांजी हाउस में सुरक्षित रखवाया है। ताकि उन्हें किसी तरह की हानि न पहुंचे और उचित देखभाल हो सके। Cow Smuggling
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
गौ तस्करी रोकने में बड़ी सफलता
कांकेर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्योंकि अवैध गौ तस्करी के मामलों में अकसर आरोपी भाग निकलते हैं, लेकिन इस बार न सिर्फ आरोपी पकड़ा गया बल्कि मवेशियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सतर्कता से ही यह संभव हो सका। अगर समय पर रोकथाम नहीं होती तो दर्जनों मवेशियों को प्रदेश से बाहर ले जाकर बेच दिया जाता। Cow Smuggling