देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Chhattisgarh Road Accident धमतरी में दो सड़क हादसों ने छीनी तीन जिंदगियां, पिता-पुत्री समेत दो युवक हादसे के शिकार

Chhattisgarh Road Accident छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मेचका और भखारा थाना क्षेत्र की घटनाओं ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है।

On: September 19, 2025 10:48 AM
Follow Us:
Chhattisgarh Road Accident

जितेंद्र साहू – Chhattisgarh Road Accident धमतरी, 19 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसों की खबर सामने आई है। बीती रात यहां दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला मामला मेचका थाना क्षेत्र का है, जहां पिता और बेटी बाइक से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। वहीं दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं ने इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है।

मेचका थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर

पहली घटना मेचका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मांदागिरी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी के साथ बाइक से हॉस्पिटल से घर लौट रहा था। रास्ते में सांकरा और अरसीकन्हार के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Chhattisgarh Road Accident

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है और इलाज जारी है। मृतक युवक वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करता था। उसकी अचानक मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। Chhattisgarh Road Accident

भखारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने छीनी दो जिंदगियां

दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा गांव के पास देर रात हुई। बताया जाता है कि दो युवक बाइक से कहीं जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। Chhattisgarh Road Accident

घटना की सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था की टीम मौके पर पहुंची। संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू, हेमंत साहू, पप्पू साहू, अमन और खिलावन साहू दो एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बलराज पटेल और पोखन यादव, निवासी दरगहन के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों युवक कहां जा रहे थे, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। Chhattisgarh Road Accident

पुलिस जांच में जुटी

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। भखारा हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं मेचका थाना क्षेत्र की घटना में भी पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। Chhattisgarh Road Accident

इलाके में गम का माहौल

इन दर्दनाक हादसों ने धमतरी जिले के लोगों को गहरा सदमा दिया है। खासकर मेचका की घटना में पिता की मौत और बेटी के गंभीर घायल होने की खबर से हर कोई दुखी है। वहीं भखारा हादसे में दो युवकों की मौत से दरगहन गांव में मातम पसरा है। Chhattisgarh Road Accident

स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से सड़क हादसों पर रोक लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Chhattisgarh Road Accident

https://dainikhistory.com/

वरदान एंबुलेंस सेवा का त्वरित सहयोग

गौरतलब है कि धमतरी जिले में सड़क हादसों के समय वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था हमेशा सक्रिय रहती है। इस बार भी हादसे की सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। संस्था की यह त्वरित सेवा लगातार लोगों की मदद कर रही है।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके में मातम का माहौल बना दिया है। एक ओर पिता ने अपनी जान गंवाई और बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है, तो दूसरी ओर दो युवा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। यह घटनाएं बताती हैं कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत ले सकती है। Chhattisgarh Road Accident

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!