Chhattisgarh crime news कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 5.290 किलो अवैध गांजा और एक कार बरामद हुई है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है, वहीं कार की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। Chhattisgarh crime news
Table of Contents
शहर में लगातार सघन चेकिंग और गश्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.) व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने हाल ही में शहर में अपराध नियंत्रण के लिए दिन और रात दोनों समय गश्त बढ़ा दी है। पैदल गश्त, बाइक पेट्रोलिंग और चेक प्वाइंट लगाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले, नशीले पदार्थों की बिक्री और जुआ-सट्टा खेलने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। Chhattisgarh crime news
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चवेला खंडी नदी पुलिया हनुमान मंदिर के पास मेन रोड पर एक युवक अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से पांच अलग-अलग पैकेट में रखा कुल 5.290 किलो गांजा मिला। Chhattisgarh crime news
आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुजीत साहा (पिता शंकर साहा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम इरपानार बाजारपारा, थाना बांदे, जिला कांकेर) के रूप में की। उसके पास से 50 हजार रुपए कीमत का गांजा और कार क्रमांक CG-19 BT-2715 बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। Chhattisgarh crime news
मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
भानुप्रतापपुर पुलिस ने आरोपी सुजीत साहा के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। Chhattisgarh crime news
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर निरीक्षक रामेश्वर देशमुख के नेतृत्व में सउनि कैलाश पांडे, प्रआर विजय कुमार कटकवार, आरक्षक टोमन साहू और आरक्षक प्रणय यादव की अहम भूमिका रही। Chhattisgarh crime news
लगातार जारी रहेगी सख्ती
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई की जा सके। Chhattisgarh crime news