देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

रक्षाबंधन के पावन मौके पर जनपद प्रतिनिधि पहुंचे 14वीं बटालियन कैंप, बहनों ने जवानों को बांधी राखी CGNEWS

गुरुर में रक्षाबंधन पर जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने 14वीं बटालियन कैंप धनोरा पहुंचकर जवानों को राखी बांधी और खुशहाली की कामना की। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए यह पल भावुक और गर्व से भरा रहा।

Follow Us:

बालोद/गुरुर देशभर में 9 अगस्त को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। गुरुर नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इस त्यौहार की रौनक एक हफ्ते पहले से ही दिखाई देने लगी थी। बाजारों में राखियों की खरीदारी के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही थी।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, जनपद सदस्य लता लक्ष्मीचंद साहू, कौशल्या चंद्रवंशी, परमिला साहू और अन्य जनप्रतिनिधि 14वीं बटालियन कैंप धनोरा पहुंचे। यहां उन्होंने तैनात जवानों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। बदले में जवानों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

जवानों के लिए भावुक पल
रक्षाबंधन के मौके पर बटालियन कैंप के अधिकांश जवान अपनी ड्यूटी के चलते घर नहीं जा पाते। ऐसे में जब जनपद पंचायत के प्रतिनिधि राखी लेकर पहुंचे, तो माहौल भावुक हो गया। बहनों ने जब अपने हाथों से राखी बांधी और मिठाई खिलाई, तो जवानों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष डाकेश साहू ने इस मौके पर कहा —
“रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह सुरक्षा, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का व्रत है। हमारे जवान देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। ऐसे में यह पर्व उनके लिए और भी खास हो जाता है।”

विश्वास और स्नेह का प्रतीक
जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू और सदस्य लता लक्ष्मीचंद साहू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के गहरे भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो यह न सिर्फ रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

जवानों का समर्पण काबिले तारीफ
बटालियन के सेनानी उमेश प्रसाद गुप्ता, उप सेनानी डॉ. संगीता महिलकर, सहायक सेनानी किशोरी लाल वर्मा, अल बिनस मिंस, क्वार्टर मास्टर वेदनाथ बंजारे, प्रधान आरक्षक उस्त राम कुंटे, कमलेश मांडवी, उमेंद्र कुमार, दिनेश साहू, सुरेंद्र रात्रे सहित पूरा स्टाफ इस अवसर पर मौजूद था।

सभी ने माना कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर जब घर से दूर जवानों को समाज का स्नेह और आशीर्वाद मिलता है, तो वह उन्हें ड्यूटी के प्रति और अधिक प्रेरित करता है।

गांव-नगर में रही रौनक
गुरुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का उल्लास पूरे दिन बना रहा। सुबह से ही बहनें राखी और पूजन सामग्री लेकर भाइयों के घर पहुंचीं। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही और बच्चों में उत्साह चरम पर रहा। (On Raksha Bandhan, district representatives reached the 14th Battalion camp, sisters tied Rakhi to the soldiers)


[URIS id=5981]

खोमेश्वर गुरूपंच बालोद

बालोद (छत्तीसगढ़) के एक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों का सशक्त माध्यम बनाया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और निजी चैनल के अनुभव के साथ, वे निरंतर समाज के जमीनी सरोकारों को मुखर रूप से उजागर करते रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!