देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

MP Birsa Munda Jayanti आदिवासी बहुल कल्दा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई | Panna News

MP Birsa Munda Jayanti पन्ना जिले के आदिवासी बहुल गांव कल्दा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी गौरव दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा, नशा मुक्ति और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण घोषणाएं हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आकर्षण बढ़ाया और अंत में समाज के लोगों का सम्मान किया गया।

On: November 15, 2025 9:21 PM
Follow Us:
MP Birsa Munda Jayanti

रविशंकर सोनी पन्ना/पवई। MP Birsa Munda Jayanti जनपद पंचायत पवई के आदिवासी बहुल गांव कल्दा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी गौरव दिवस बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रंग में मनाया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच पर मौजूद अतिथियों ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और उनकी शिक्षाओं को समाज में आगे बढ़ाने की अपील की।

शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील – जनपद अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पवई की अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा ने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो समाज को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाता है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सभी अभिभावकों को जागरूक होना जरूरी है।

नशा मुक्त समाज का संकल्प – विधायक प्रहलाद लोधी

पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए युवा पीढ़ी को इससे दूर रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष तक कल्दा में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल बनेगी। इस घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। MP Birsa Munda Jayanti

कल्दा को उप-तहसील का दर्जा देने की मांग

जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने अपने संबोधन में आजीविका मिशन में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। MP Birsa Munda Jayanti
इसी के साथ उन्होंने कल्दा क्षेत्र की मांगों को सामने रखते हुए कल्दा को उप तहसील का दर्जा देने का मुद्दा भी उठाया, जिसे ग्रामीणों ने जोरदार समर्थन दिया। MP Birsa Munda Jayanti

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया – पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। MP Birsa Munda Jayanti

https://dainikhistory.com/

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने षड्यंत्रपूर्वक जेल में बंद किया और उन्हें स्लो पॉइजन देकर मार दिया गया। उनकी बहादुरी, बलिदान और नेतृत्व को देश आज भी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में सम्मानित करता है। MP Birsa Munda Jayanti
विधायक ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। MP Birsa Munda Jayanti

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता मन

जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज के युवा और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डिंडोरी की टीम, कल्दा और शाहनगर के छात्रों ने मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
पारंपरिक ढोल, मांदर और जनजातीय वेशभूषा की झलक ने पूरा माहौल उत्सवमय बना दिया। MP Birsa Munda Jayanti

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

अंत में समाज के लोगों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनों और प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। समाज के योगदानकर्ताओं को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। MP Birsa Munda Jayanti

जिला प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति

इस आयोजन में कलेक्टर ऊषा सिंह परमार, जिला पंचायत सीईओ मरावी, एसडीएम पवई समीक्षा जैन, जनपद सीईओ पवई अखिलेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!