जितेंद्र साहू धमतरी। Khallari Gram Panchayat विकासखंड नगरी के अंतिम गांव खल्लारी ग्राम पंचायत में आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आसपास के 05 आश्रित ग्रामों के करीब 150 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रोहित बोरझा ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुराने आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नवीन आवास कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी परिवार बेघर न रहे। Khallari Gram Panchayat
सीईओ बोरझा ने कार्यशाला के बाद ग्राम चम्मेंदा में प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला चम्मेंदा का भी अवलोकन किया और बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय की स्वच्छता की सराहना की। Khallari Gram Panchayat
निरीक्षण के दौरान एडीईओ गौर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम सरपंच, सचिव, ग्राम पटेल तथा स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान सीईओ बोरझा ने ग्राम चम्मेंदा में पुलिया निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। Khallari Gram Panchayat
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाना सभी का सामूहिक दायित्व है। जनपद प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों और हर नागरिक योजनाओं का लाभ ले सके। Khallari Gram Panchayat
ग्रामीणों ने भी कार्यशाला के दौरान अपनी समस्याएं साझा कीं और आवास योजना को लेकर कई सुझाव दिए। सीईओ ने भरोसा दिलाया कि योग्य लाभार्थियों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होगी। Khallari Gram Panchayat
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
इस तरह खल्लारी ग्राम पंचायत में आयोजित यह कार्यशाला न केवल जागरूकता का माध्यम बनी, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई। Khallari Gram Panchayat