ब्रज (मथुरा)। Sanatan Dharma पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा निकाली जा रही सनातन धर्म पदयात्रा बुधवार को पवित्र ब्रजभूमि पहुंची। जैसे ही यात्रा ब्रज क्षेत्र में दाखिल हुई, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। श्री बाबूलाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ पूज्य बागेश्वर धाम सरकार का फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
Table of Contents
यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जो “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। ब्रज में प्रवेश करने के बाद यह पदयात्रा बंचारी स्थित दाऊदादा मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों और भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत किया। मंच पर पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी को श्री बाबूलाल महाविद्यालय के डायरेक्टर नंदकिशोर एडवोकेट, श्री मकसूदन जी महाराज ब्रह्मचारी और केशव दास जी महाराज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। Sanatan Dharma
पूज्य बागेश्वर धाम सरकार का संदेश – “हर हिंदू को अब जागना होगा”
अपने संबोधन में पूज्य बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि सनातन धर्म ही इस देश की आत्मा है और अब समय आ गया है जब हर हिंदू को धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर आज हिंदू नहीं जागा तो आने वाली पीढ़ियां हमें धिक्कारेंगी। जहां-जहां हिंदू आबादी कम हो रही है, वहां एक दूसरा समुदाय हिंदू बेटियों के साथ गलत कृत्य कर रहा है और हिंदू समाज को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है।” Sanatan Dharma
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए धमाके पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी चेतावनी है। अगर अब भी हम चुप रहे तो आने वाले समय में यही लोग हर गली-मोहल्ले में धमाके करेंगे। इसलिए हर सनातनी को अब सजग होकर धर्म के पक्ष में खड़ा होना होगा।” Sanatan Dharma
ब्रज की पवित्रता और यमुना की स्वच्छता पर दिया संदेश
बागेश्वर धाम सरकार ने अपने प्रवचन में ब्रजभूमि की पवित्रता और यमुना नदी की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज को नशा और मांस-मदिरा से मुक्त करना जरूरी है ताकि यह भूमि फिर से अपने दिव्य स्वरूप में लौट सके। उन्होंने ब्रजवासियों से अपील की कि वे मिलकर यमुना को स्वच्छ बनाने और ब्रज को संस्कारवान बनाए रखने में सहयोग करें। Sanatan Dharma
ब्रज में उमड़ा भक्तों का सैलाब
बागेश्वर धाम सरकार के ब्रज आगमन पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सड़कों के दोनों ओर लोग खड़े होकर उनका दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान पवन सुत दास जी, श्याम सुंदर दास जी महाराज, कॉलेज के प्राचार्य लीवीश कुलश्रेष्ठ, धीरज कौशिक, मोनू चौधरी, पूजा चौधरी, पवन चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
पूरे भारत में हिंदू राष्ट्र की मांग दोहराई
अपने संबोधन में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को “हिंदू राष्ट्र” घोषित करने की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा, “यह यात्रा सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि जागरण की यात्रा है। जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक धर्म की रक्षा संभव नहीं। हर व्यक्ति को इस यात्रा का हिस्सा बनकर सनातन धर्म के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।” Sanatan Dharma
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म किसी जाति या वर्ग का नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया और समाज दोनों में धर्म के संदेश को फैलाएं। Sanatan Dharma
ब्रज में हुई इस भव्य पदयात्रा ने न केवल श्रद्धा का उत्सव मनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सनातन धर्म की जड़ें आज भी उतनी ही मजबूत हैं जितनी सदियों पहले थीं।