देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

bear in village भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचा भालू, इमली के पेड़ पर चढ़ा देख जुटी भीड़, वन विभाग को दी गई सूचना

bear in village धमतरी जिले के सिहावा-नगरी इलाके में भालू के गांव में घुसने से मचा हड़कंप। खम्हरिया गांव में ग्रामीण के बाड़ी के इमली पेड़ पर चढ़ा दिखा भालू। ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी। माना जा रहा है कि भालू भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचा।

On: November 10, 2025 3:26 PM
Follow Us:
bear in village

जितेंद्र साहू धमतरी । bear in village जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा-नगरी इलाके में इन दिनों वन्यप्राणियों का गांव की ओर रुख बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह खम्हरिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक भालू ग्रामीण के घर के बाड़ी में बने इमली के पेड़ पर चढ़ा नजर आया। भालू को पेड़ पर बैठे देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के खम्हरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह ग्रामीण मुन्ना ध्रुव जब अपने बाड़ी की ओर गए तो उन्होंने देखा कि उनके इमली के पेड़ पर एक बड़ा भालू बैठा हुआ है। पहले तो उन्होंने अपनी आंखों पर यकीन नहीं किया, लेकिन कुछ पल बाद जब उन्होंने ध्यान से देखा तो डर के मारे तुरंत बाहर निकल आए और आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। bear in village

https://dainikhistory.com/

कुछ ही देर में पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया। लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मौके का नजारा देखने उमड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। bear in village

कल भी दिखा था भालू, अब फिर से गांव में दिखने से चिंता बढ़ी

गौरतलब है कि बीते शनिवार को भी इसी इलाके में एक भालू को घटुला-बोराई मुख्य मार्ग पर पेड़ पर चढ़े हुए देखा गया था। वहां भी भालू को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। अब दो दिनों के भीतर दूसरी बार भालू के गांव में दिखने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। bear in village

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू शायद भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया होगा। सर्दी शुरू होने से पहले कई बार जंगली जानवर अपने भोजन और पानी की कमी के कारण गांवों की तरफ पहुंच जाते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह वही भालू हो सकता है जो कल घटुला के पास पेड़ पर चढ़ा देखा गया था। bear in village

ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

खम्हरिया गांव के सरपंच संत कुमार मरकाम, निवासी चंद्रकांत पुजारी, गोलू ध्रुव, दीनानाथ यादव, खेमचंद पुजारी और गोपी ध्रुव ने बताया कि भालू को देखने वालों में डर और उत्सुकता दोनों थी। हालांकि सभी ने सतर्कता बरतते हुए भालू से दूरी बनाए रखी और किसी ने भी उसे छेड़ने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों की समझदारी से कोई अनहोनी नहीं हुई।

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक टीम मौके पर पहुंचकर भालू को सुरक्षित ढंग से जंगल वापस नहीं भेज देती, तब तक कोई भी व्यक्ति उसके पास न जाए। भालू जंगली जानवर है और खतरे की स्थिति में हमला भी कर सकता है। bear in village

वन विभाग ने की निगरानी शुरू

मामले की सूचना मिलते ही सांकरा वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन अधिकारियों ने बताया कि भालू फिलहाल इमली के पेड़ पर ही था और लोगों की भीड़ देखकर वह नीचे नहीं उतर रहा था। टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। bear in village

वन विभाग का कहना है कि हाल ही में सिहावा और नगरी के जंगल क्षेत्रों में भोजन और पानी की कमी के चलते कई बार जंगली जानवर इंसानी बस्तियों की ओर आते देखे गए हैं। टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को घरों में ही सुरक्षित रखें। bear in village

भालू का जंगल छोड़ गांव आना बना चर्चा का विषय

खम्हरिया और आसपास के गांवों में भालू की यह हरकत चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे जिज्ञासा और डर दोनों नजरिए से देख रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों पर चढ़ा भालू देखने में दिलचस्प लग रहा था, लेकिन उसके आक्रामक होने का डर भी बना हुआ था। वहीं बुजुर्ग ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों में लगातार हो रहे मानवीय हस्तक्षेप से जानवरों के निवास स्थान पर असर पड़ा है, जिसके कारण ऐसे मामले अब अक्सर देखने को मिल रहे हैं। bear in village

वन विभाग की टीम ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भालू को जल्द ही सुरक्षित तरीके से जंगल वापस भेज दिया जाएगा। bear in village

सिहावा-नगरी के जंगलों से भालू का बार-बार गांवों की ओर आना अब चिंता का विषय बन गया है। यह न केवल ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, बल्कि वन्यजीवों के आवास क्षेत्र में हो रहे बदलाव की ओर भी इशारा करता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में लौटाया जा सके। bear in village

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!