केशकाल (छत्तीसगढ़): CAF jawan death एनएच-30 पर गुलबापारा के पास एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे CAF के जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक जवान की पहचान शंकरलाल नाग के रूप में हुई है, जो उरांदाबेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, शंकरलाल अपने बड़े भाई के साथ कोहकामेटा में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक को लकड़ी के गोले से भरी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में CAF जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। CAF jawan death
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी और अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई फीट तक घिसटती चली गई। हादसे की खबर मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। CAF jawan death
पुलिस ने ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। CAF jawan death
स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से एनएच-30 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्र में यह सड़क हादसा कोई पहला नहीं है — इससे पहले भी गुलबापारा और आसपास के इलाकों में कई बार जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। CAF jawan death
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। CAF jawan death
मृतक CAF जवान शंकरलाल नाग की अचानक हुई मौत से विभाग में शोक की लहर फैल गई है। उनके सहयोगियों और परिजनों ने कहा कि वे एक मेहनती और ईमानदार जवान थे। उनके निधन से पुलिस विभाग को गहरा नुकसान हुआ है। CAF jawan death