देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Bagheshwar Dham हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं – बागेश्वर महाराज ने दी महिला क्रिकेट टीम को बुंदेली में शुभकामनाएं

Bagheshwar Dham भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर बागेश्वर महाराज ने बुंदेली अंदाज में दी शुभकामनाएं। कहा- हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं, भारत खेल और विज्ञान दोनों में आगे बढ़ रहा है।

On: November 3, 2025 10:29 AM
Follow Us:
Bagheshwar Dham

छतरपुर (Bagheshwar Dham) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 47 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने भी बुंदेली अंदाज में महिला टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

बागेश्वर महाराज का बुंदेली अंदाज छाया सोशल मीडिया पर

विजेता टीम को बधाई देते हुए बागेश्वर महाराज ने वीडियो संदेश जारी किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने चिर-परिचित बुंदेली अंदाज में उन्होंने कहा, “हमारा भारत रेल और खेल में नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारत चांद पर तिरंगा लहरा चुका है और अब खेल के मैदान में भी तिरंगा विश्व विजेता बनकर लहरा रहा है।” (Bagheshwar Dham)

महाराज ने आगे कहा, “हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं। यह जीत भारत की नारी शक्ति की पहचान है। भगवान से प्रार्थना है कि भारत की बेटियां ऐसे ही नई ऊंचाइयां छूती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें।” (Bagheshwar Dham)

“भारत को खेल, रेल और मेलजोल में आगे रहना चाहिए”

बागेश्वर धाम सरकार ने अपने संदेश में आगे कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है — चाहे वह विज्ञान, तकनीक या खेल हो। उन्होंने कहा, “भारत को खेल, रेल और मेलजोल में पूरी दुनिया में व्याप्त होना चाहिए ताकि तिरंगा सदा ऊंचा लहराता रहे। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।” (Bagheshwar Dham)

उनके इस संदेश को देशभर के भक्तों और खेल प्रेमियों ने खूब सराहा। कई लोगों ने कहा कि यह केवल क्रिकेट की जीत नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है, जिसने पूरे भारत को गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। (Bagheshwar Dham)

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

बेटियों की जीत पर देशभर में जश्न

महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग सड़कों पर उतरकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। छतरपुर सहित बुंदेलखंड के कई इलाकों में भी आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। (Bagheshwar Dham)

लोगों ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह केवल खेल की जीत नहीं बल्कि हर उस बेटी की जीत है जो सपने देखती है और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखती है।

बागेश्वर धाम में विशेष आरती और धन्यवाद प्रार्थना

जानकारी के अनुसार, महिला टीम की जीत के उपलक्ष्य में बागेश्वर धाम में विशेष आरती और धन्यवाद प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने कहा कि यह जीत भारत माता के लिए एक नए युग की शुरुआत है। (Bagheshwar Dham)

बागेश्वर महाराज ने भी अपने संदेश में कहा कि बेटियों के इस प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा, “हमारे देश की नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। आज भारत की छोरियों ने यह साबित कर दिया कि समर्पण और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना साकार किया जा सकता है।” (Bagheshwar Dham)

https://dainikhistory.com/

इतिहास में दर्ज हुई सुनहरी जीत

भारत ने 47 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न केवल इतिहास रचा बल्कि देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। (Bagheshwar Dham)

बागेश्वर महाराज के प्रेरणादायक संदेश ने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बना दिया। उन्होंने कहा, “यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं बल्कि भारत की असली पहचान की जीत है। जय हिंद, जय भारत।” (Bagheshwar Dham)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!