रायपुर, 25 अक्टूबर 2025। Bastar Jan Chaupal छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान नारायणपुर जिले के सुदूर और संवेदनशील ग्राम कच्चापाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। शर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने नक्सल मोर्चे पर जो साहस और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है।
Table of Contents
उप मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वही इलाका है जो कभी नक्सल आतंक के कारण भय और असुरक्षा का प्रतीक था, लेकिन अब यहां शांति और विकास दोनों लौट रहे हैं। लोगों के जीवन में स्थिरता आ रही है और सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।” Bastar Jan Chaupal
जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद
कच्चापाल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्राम की सरपंच श्रीमती रजमा नुरेटी ने बताया कि ग्राम पंचायत में नौ गांव शामिल हैं और कुल जनसंख्या 1235 है। उन्होंने बताया कि गांव तक अब “नियद नेल्ला नार योजना” के तहत पक्की सड़क बन चुकी है, जिससे जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो गया है। इससे गांव के आर्थिक विकास को नई गति मिली है। Bastar Jan Chaupal
विजय शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब से गांव में कैंप स्थापित हुआ है, तब से क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। अब लोग बिजली, पेयजल, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। Bastar Jan Chaupal
युवाओं से हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील
उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि अगर कोई हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है, तो शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार “नियद नेल्ला नार” और “इलवद ग्राम योजना” जैसी योजनाओं के माध्यम से हर घर तक विकास पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
विजय शर्मा ने कहा, “आज जो कभी डर और भय का इलाका माना जाता था, वहीं अब बच्चे स्कूल जा रहे हैं, महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं और किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह बदलाव शासन की संवेदनशील नीतियों और जनता के सहयोग से संभव हुआ है।”
पीएम आवास और स्वच्छ भारत मिशन कार्यों का किया निरीक्षण
दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही चंद्रिका वडडे और सोनाय बाई से बातचीत कर योजनांतर्गत प्राप्त राशि और निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। दोनों ने बताया कि उन्हें पीएम आवास के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की राशि भी मिली है। Bastar Jan Chaupal
शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की संयुक्त योजनाएं अब वनांचल इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार दिख रहा है। Bastar Jan Chaupal
ग्रामीणों से होटल में किया भोजन, बांटे आयुष्मान कार्ड
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री स्थानीय होटल संचालिका श्रीमती यशोदा की दुकान पर भी पहुंचे। उन्होंने वहां की दुकान और सामग्री का जायजा लिया और ग्रामीणों के साथ बैठकर उनके होटल के व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और कहा कि अब हर परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी रॉबिंसन गुड़िया, जनपद उपाध्यक्ष मंगडूराम नूरेटी, सरपंच रजमा नूरेटी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। Bastar Jan Chaupal
उप मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल सुरक्षा बलों के लिए प्रोत्साहन का स्रोत बना, बल्कि ग्रामीणों के बीच विकास की नई उम्मीद भी जगाई। Bastar Jan Chaupal