बस्तर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ (Illegal Liquor Seizure) पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भानपुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन लग्जरी कारों से अवैध अंग्रेजी शराब की 55 पेटियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गनवीर, अमन राय, धनराज सिंह ठाकुर, चिराग यादव, हुपेन्द्र नाग, जितेन्द्र कुर्रे और प्रमेन्द्र कुर्रे शामिल हैं। ये सभी दुर्ग और कोंडागांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। (Illegal Liquor Seizure)
मुखबिर की सूचना पर मुरकुची मार्ग में रेड
9 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर बस्तर जिले के भानपुरी की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम फरसागुड़ा से मुरकुची मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। (Illegal Liquor Seizure)
थोड़ी देर बाद तीन लग्जरी गाड़ियां—स्कॉर्पियो N (CG04-QD-7778), सियाज (CG04-PB-7951) और डस्टर (CG04-HD-6858)—को रोका गया। तलाशी में वाहनों से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 55 पेटियां (कुल 2750 पौवा) बरामद हुईं।
करीब 18 लाख रुपये का माल जब्त
पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 495 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,52,000 आंकी गई है। इसके अलावा तीनों वाहनों की कीमत लगभग ₹13 लाख और नौ एंड्रॉइड मोबाइल फोन की कीमत ₹1.6 लाख है। इस तरह कुल जब्त माल की कीमत ₹18.12 लाख बताई जा रही है। (Illegal Liquor Seizure)
पुलिस ने तीनों वाहनों और शराब को मौके पर जप्त करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट तथा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (Illegal Liquor Seizure)
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन और एसडीओपी प्रविण भारती के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रख रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना के चलते पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। (Illegal Liquor Seizure)
गिरफ्तारी टीम को मिला सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर के साथ उप निरीक्षक शत्रुधन नाग, सहायक उपनिरीक्षक रेनूराम मौर्य, प्रधान आरक्षक रूमेन्द्र सोम, सुन्दर बघेल, प्रेमप्रकाश बड़ा, किशोर गुप्ता, आरक्षक सदीप सलाम, चित्तू कश्यप, नकूल नुरूटी और रमेश मरकाम की विशेष भूमिका रही। (Illegal Liquor Seizure)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। संभावना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हों। (Illegal Liquor Seizure)
बस्तर पुलिस का सख्त संदेश
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। (Illegal Liquor Seizure)
इस सफलता के बाद पुलिस ने दावा किया है कि आगामी दिनों में ऐसी कार्रवाइयों की रफ्तार और तेज होगी ताकि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। (Illegal Liquor Seizure)
भानपुरी पुलिस की यह कार्रवाई बस्तर में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक सूचना तंत्र के कारण न केवल लाखों की शराब जब्त हुई, बल्कि सात तस्कर भी सलाखों के पीछे पहुंचे। जिले में चल रहा यह अभियान आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे कर सकता है। (Illegal Liquor Seizure)