देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Illegal Animal Transport पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु परिवहन पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹11 लाख का मसरूका जब्त

Illegal Animal Transport पन्ना जिले की रैपुरा पुलिस ने अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 पशु और एक पिकअप वाहन सहित करीब ₹11 लाख 20 हजार का मसरूका जब्त किया।

On: October 6, 2025 9:54 AM
Follow Us:
Illegal Animal Transport

रविशंकर सोनी पन्ना/पवई। Illegal Animal Transport पन्ना जिले में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रैपुरा थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन में निर्दयता से ठूंस-ठूंसकर भरे गए 6 पशुओं को मुक्त कराया है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए करीब ₹11 लाख 20 हजार रुपये का मसरूका जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों, पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। Illegal Animal Transport

तखोरी के पास दबिश, वाहन से मिले 6 पशु

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान और एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तखोरी के पास घेराबंदी की। Illegal Animal Transport

थोड़ी ही देर में संदिग्ध पिकअप वाहन (क्रमांक UP 90 ET 7714) दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। वाहन में 3 भैंस और 3 पड़े (बैल के बच्चे) निर्दयता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। पशुओं की हालत बेहद खराब थी। Illegal Animal Transport

आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज

वाहन चालक राजबहादुर लोधी, पिता शैलेंद्र लोधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी गोलपुरवा, थाना कलेजर, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। Illegal Animal Transport

उसके खिलाफ थाना रैपुरा में अपराध क्रमांक 234/25 दर्ज किया गया है। आरोपी पर धारा 11(1) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। Illegal Animal Transport

पुलिस ने आरोपी से मिले वाहन और सभी 6 पशुओं को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹11 लाख 20 हजार आंकी गई है। Illegal Animal Transport

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह, आरक्षक रवि खरे, राहुल सिंह, द्वारका अहिरवार तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्य महेश रैकवार का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है। Illegal Animal Transport

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

पुलिस की सख्त कार्रवाई से अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप

रैपुरा क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध पशु परिवहन की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी निवेदिता नायडू ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में पशु क्रूरता जैसी घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में अवैध पशु परिवहन न होने दिया जाए। Illegal Animal Transport

ग्रामीणों ने जताया पुलिस पर भरोसा

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि अवैध पशु व्यापार और क्रूरता पर अंकुश लगने से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी। Illegal Animal Transport

रैपुरा पुलिस की यह कार्रवाई न केवल पशु क्रूरता के खिलाफ एक सख्त संदेश है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पन्ना पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कितनी गंभीर है। पुलिस की इस मुहिम से अवैध पशु परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता ने इस पहल की सराहना की है। Illegal Animal Transport

https://dainikhistory.com/

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!