सरगुजा। Car Scam Case जिले में कार दिलाने के नाम पर करोड़ों का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने मुंबई निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, इस मामले में आरोपी का एक और साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Table of Contents
कैसे हुआ 48 लाख का कार धोखाधड़ी का खेल?
पूरा मामला अंबिकापुर के चोपड़ापारा निवासी डॉ. अभिजीत जैन से जुड़ा है। उन्होंने 29 जुलाई 2024 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जैद जाफर खान नाम का युवक और उसके साथी मुंबई के कांदिवली (ईस्ट) में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। पीड़ित डॉक्टर के एक साथी ने भी जैद से कार खरीदी थी। इसी भरोसे में डॉ. जैन ने भी जैद से एक मर्सीडीज कार खरीदने का सौदा तय किया। Car Scam Case
सौदा कुल 48 लाख रुपये में पक्का हुआ। डॉक्टर ने पहले किस्त के रूप में 14 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने यह कहते हुए एक कार ड्राइवर के माध्यम से भेज दी कि दस्तावेजी काम बाकी है। इसी बीच आरोपी ने शेष रकम नगद में देने की बात कही और डॉक्टर को कहा कि फिलहाल भेजी गई कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। Car Scam Case
इस पर भरोसा करते हुए डॉक्टर ने 17 लाख 50 हजार रुपये नकद ड्राइवर को दे दिए। इसके अलावा 11 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इतना ही नहीं, आरोपी खुद 7 फरवरी 2021 को अंबिकापुर आया और डॉक्टर से 5 लाख रुपये नगद लेकर यह वादा किया कि जल्द ही उनकी पसंद की कार ड्राइवर से भेज देगा। Car Scam Case
लेकिन इसके बाद आरोपी ने कार नहीं भेजी। धीरे-धीरे फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस तरह डॉक्टर से कुल 48 लाख रुपये की ठगी हो गई। Car Scam Case
पुलिस की सख्त कार्रवाई
शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/24 दर्ज कर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर सुराग जुटाए। Car Scam Case
लगातार जांच और सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जैद जाफर खान (28 वर्ष), निवासी हिल पार्क, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। Car Scam Case
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। Car Scam Case
ठगी के मामलों पर सख्ती
सरगुजा पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल के दिनों में ठगी और साइबर क्राइम के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। Car Scam Case
पूरे अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह और आरक्षक अतुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Car Scam Case
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
आम जनता के लिए संदेश
इस मामले ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े शहरों में कार डीलिंग और ऑनलाइन सौदों में ठगी का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का बड़ा सौदा करते समय पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और बिना पुख्ता दस्तावेज के बड़ी रकम का लेनदेन न करें। Car Scam Case