देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Vijay Shah Announcemen पंडित दीनदयाल जयंती पर मंत्री शाह की घोषणाएँ | 1000 करोड़ से बनेगा आदिवासी देवलोक

Vijay Shah Announcemen मंत्री विजय शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं। 1000 करोड़ से बनेगा विश्व का पहला आदिवासी देवलोक, छात्राओं के लिए छात्रावास, संगीत शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाएँ भी शुरू।

On: September 26, 2025 9:16 PM
Follow Us:
Vijay Shah Announcement

अशोक सोनी खंडवा खालवा। Vijay Shah Announcemen पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने खेड़ी (संदलपुर) स्थित कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कई बड़े ऐलान किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा से हुई और इसके बाद मंत्री शाह ने कहा कि राजनीति में देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता।

इस मौके पर मंत्री शाह ने 112.80 लाख की लागत से बनने वाले पहुँच मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी ऐलान किया। समारोह में जिला महामंत्री संतोष सोनी, संतोष सिटोंके, महेश राठौर, सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला, नीरज पाराशर सहित अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पहला छात्रावास और ऑडिटोरियम – संस्कृति संरक्षण का प्रयास

मंत्री शाह ने कहा कि प्रदेश में देश का पहला ऐसा छात्रावास और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जहाँ आदिवासी संस्कृति, खानपान, रीति-रिवाज, पहनावा, गायन-वादन और लेखन जैसी परंपराओं की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। खास बात यह होगी कि इस प्रशिक्षण के लिए औपचारिक पढ़ाई की कोई शर्त नहीं होगी। Vijay Shah Announcemen

लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मॉडल छात्रावास की तर्ज पर प्रदेश के 20 आदिवासी जिलों में ऐसे ही केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मंत्री शाह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना हमारी जिम्मेदारी है और यही इस योजना का मकसद है। Vijay Shah Announcemen

1000 करोड़ से बनेगा विश्व का पहला आदिवासी देवलोक

इस कार्यक्रम में मंत्री शाह ने एक और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही 1000 करोड़ रुपये की लागत से विश्व का पहला आदिवासी देवलोक तैयार किया जाएगा। यह एक भव्य स्थल होगा, जहाँ आदिवासी जीवनशैली, परंपरा और संस्कारों का अद्भुत संगम दिखाई देगा। Vijay Shah Announcemen

देवलोक में देशभर के आदिवासी महानायकों की डिजिटल जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही यहाँ एक म्यूजिकल थिएटर भी बनेगा, जहाँ फिल्मों और लाइव प्रस्तुतियों के जरिए आदिवासी नायकों के योगदान और जीवन से लोग रूबरू होंगे।

छात्रा सपना को मिला विशेष अवसर

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा सपना पुत्री धर्मसिंह ने अपनी मधुर आवाज में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सपना की गायकी सुनकर खुद मंत्री शाह भी मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में संगीत शिक्षक की नियुक्ति की जाए और सपना को विशेष प्रशिक्षण दिलाने के लिए इंदौर भेजा जाए। Vijay Shah Announcemen

साथ ही मंत्री शाह ने एक दुर्घटना में घायल हुई छात्रा रानी को लैपटॉप भेंट कर उसका हौसला बढ़ाया।

पौधारोपण और स्वास्थ्य को लेकर अपील

छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री शाह ने कहा कि हर बालिका को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा – “एक पेड़ दूसरों के लिए जीता है, हमें भी अपना जीवन समाज की सेवा के लिए जीना चाहिए।”

इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि प्रदेशभर के कन्या परिसरों में जल्द ही सरस्वती प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। साथ ही छात्रावासों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी, जो नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर छात्राओं को जरूरी परामर्श देंगी। Vijay Shah Announcemen

दीनदयाल उपाध्याय से मिली प्रेरणा

मंत्री शाह ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से प्रेरणा लेकर काम कर रही है। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएँ पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था, तब प्रदेश में केवल 7 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज उनकी संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है। Vijay Shah Announcemen

मंत्री शाह ने कहा – “राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिसमें देश से बढ़कर कुछ न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, और इन्हीं योजनाओं से हर चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।”

https://dainikhistory.com/

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!