देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Illegal Liquor Seized अवैध शराब के कारोबार पर करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 134 लीटर शराब जब्त – दो आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Seized करेली पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 लीटर शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

On: September 26, 2025 8:54 PM
Follow Us:
Illegal Liquor Seized

करेली। Illegal Liquor Seized अवैध शराब के खिलाफ जिले में चल रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत करेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 134 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ और शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को करेली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। Illegal Liquor Seized

पहली कार्रवाई – 60 लीटर शराब जब्त

थाना प्रभारी संधीर चौधरी के नेतृत्व में टीम ने इमलिया मुक्तिधाम के पास जौहरिया रोड पर दबिश दी। यहां बबूलू कुचबंदिया (उम्र 38 वर्ष, निवासी इमलिया थाना करेली) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना करेली में अपराध क्रमांक 808/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

दूसरी कार्रवाई – 74 लीटर शराब जब्त

इसके बाद दूसरी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुकराना होटल के सामने हाईवे किनारे जौहरिया रोड पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दीपेश उर्फ दीप कुचबंदिया (उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम जौहरिया थाना करेली) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 74 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 810/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संधीर चौधरी, उपनिरीक्षक अभिषेक जैन, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेश नंदा, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल, नगर सैनिक रियाज खान, नगर सैनिक रवि रजक और सायबर सेल के आरक्षक नीरज डेहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Illegal Liquor Seized

अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार सख्ती की जा रही है। ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Illegal Liquor Seized

लोगों में संतोष, बढ़ा पुलिस पर भरोसा

पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों और आम लोगों में संतोष देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि अवैध शराब से न सिर्फ समाज में अपराध बढ़ते हैं, बल्कि युवाओं का भविष्य भी बर्बाद होता है। पुलिस द्वारा समय-समय पर की जा रही कार्रवाई से लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो रहा है। Illegal Liquor Seized

अभियान आगे भी जारी रहेगा

करेली पुलिस ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति अवैध शराब या नशीले पदार्थों के कारोबार में पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Illegal Liquor Seized

https://dainikhistory.com/

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

राहुल रघुवंशी करेली

राहुल रघुवंशी, करेली सहायक प्राध्यापक एवं पत्रकार निवासी: करेली, जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) राहुल रघुवंशी एक अनुभवी पत्रकार और शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने वर्ष 2016 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (B.J.C.) की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद 2017 में डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.C.) की पढ़ाई पूरी की। शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में लगभग पाँच वर्षों तक नरसिंहपुर जिले के संवाददाता के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दे, और क्षेत्रीय समाचारों के माध्यम से पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया। वर्तमान में वे महात्मा गांधी महाविद्यालय, करेली में पत्रकारिता विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे युवा विद्यार्थियों को बी.जे.सी. कोर्स के माध्यम से पत्रकारिता की शिक्षा देकर उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता न केवल एक पेशा है, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम भी है। राहुल रघुवंशी वर्तमान में पत्रकारिता विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है। उनके अनुभव, समर्पण और शिक्षण शैली ने उन्हें एक प्रेरणादायक पत्रकार और शिक्षक के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!