देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Bhilai social work भिलाई की धरती पर इंसानियत की अनोखी मिसाल, Sikh और Muslim समाज ने मिलकर निभाया फर्ज

Bhilai social work भिलाई ने इंसानियत और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की। यूथ सिख सेवा समिति और मुस्लिम समाज ने मिलकर असलम खान का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाजों से कराया। सुपेला पुलिस ने भी सहयोग दिया। इस घटना ने साबित कर दिया कि धर्म और जाति से बढ़कर इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

On: September 25, 2025 2:17 PM
Follow Us:
Bhilai social work

प्रदीप कुमार दुर्ग भिलाई। Bhilai social work भिलाई को लोग अक्सर इस्पात नगरी और औद्योगिक पहचान के लिए जानते हैं, लेकिन यहां का मानवीय पहलू भी किसी से कम नहीं है। हाल ही में शहर ने इंसानियत और भाईचारे की ऐसी मिसाल देखी, जिसने सभी का दिल छू लिया।

कृष्ण नगर स्थित सुलभ परिसर में रहने वाले असलम खान की अचानक मौत हो गई। असलम अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घर का हाल बेहाल था और परिवार पूरी तरह से टूट चुका था। इसी बीच खबर पहुंची यूथ सिख सेवा समिति तक। Bhilai social work

सिख समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ

समिति के कोषाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली, उन्होंने इसकी खबर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह तक पहुंचाई। असलम खान भले ही मुस्लिम समाज से थे, लेकिन इंदरजीत सिंह ने बिना किसी भेदभाव के तुरंत मदद का फैसला किया। उन्होंने न सिर्फ असलम खान के अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाया, बल्कि बच्चों के लिए खाने-पीने और जरूरी व्यवस्थाओं का भी इंतजाम किया। Bhilai social work

इंदरजीत सिंह ने इस नेक कार्य के लिए मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया और कहा कि यह इंसानियत का मामला है, इसमें सबको साथ आना चाहिए। Bhilai social work

मुस्लिम समाज भी बना हमसफर

इंसानियत की इस पुकार को सुनकर हुसैनी सेना के अध्यक्ष सोहेल खान अपनी टीम के साथ पहुंचे। उनके साथ भिलाई जन सेवा से निजाम खान, जुल्फिकार और इशरद अहमद भी इस अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर असलम खान का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार 23 सितंबर को कराया। Bhilai social work

इस दौरान इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दोनों समाजों ने मिलकर न केवल दुखी परिवार का सहारा बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। Bhilai social work

पुलिस ने भी निभाया अहम रोल

इस नेक काम में सुपेला पुलिस थाने का भी सहयोग काबिल-ए-तारीफ रहा। पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के साथ-साथ प्रक्रिया को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। यह सहयोग बताता है कि जब समाज और प्रशासन साथ आएं तो किसी भी दुख को कम करना आसान हो जाता है। Bhilai social work

भाईचारे का अद्भुत उदाहरण

इस पूरे घटनाक्रम ने भिलाई की पहचान को और मजबूत कर दिया है। यहां सिख और मुस्लिम समाज ने मिलकर न सिर्फ एक परिवार का दुख बांटा, बल्कि समाज के सामने एक नई मिसाल रखी। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने से लेकर अंतिम संस्कार तक हर कदम पर इंसानियत की झलक देखने को मिली। Bhilai social work

यह घटना हमें यह सिखाती है कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और भाईचारे में है। जब भी इंसानियत पुकारे, तो धर्म और जाति की दीवारें टूट जानी चाहिए। यही असली भारत की पहचान है, जहां हर मज़हब के लोग मिलकर इंसानियत को जिंदा रखते हैं।

https://dainikhistory.com/

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!