देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Chhattisgarh Road Issue केशकाल की जर्जर सड़क का अधिवक्ताओं ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट पहुंचेगी न्यायालय

Chhattisgarh Road Issue कोंडागांव जिले के केशकाल की जर्जर सड़कों का जायजा लेने अधिवक्ताओं की टीम पहुंची। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक ठाकुर और टीम ने पैदल भ्रमण कर नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। सड़कों की खामियों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे न्यायालय को सौंपा जाएगा।

Chhattisgarh Road Issue

कोंडागांव ( Chhattisgarh Road Issue ) जिले के केशकाल शहर की सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं। धूल, गड्ढों और जाम नालियों के कारण लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए हाल ही में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की एक जांच टीम गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसी आदेश के तहत शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, गोपाल दीक्षित और अन्य वकील पीडब्ल्यूडी व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों के साथ केशकाल पहुंचे।

पैदल भ्रमण कर सुनी समस्याएं

टीम ने जनपद पंचायत से लेकर पंचवटी तक पैदल भ्रमण किया और सड़कों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। नगरवासियों ने बताया कि धूल और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इन सब समस्याओं को नोट करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।

https://dainikhistory.com/

अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि सड़क पर जाम पड़ी नालियां, पानी निकासी की खराब व्यवस्था और नालियों पर बनी अवैध दुकानें मुख्य समस्याएं हैं। इन मुद्दों पर जिला प्रशासन को पहले ही संज्ञान लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी जाएगी ताकि कानूनी हस्तक्षेप से समाधान निकले। Chhattisgarh Road Issue

वहीं, अधिवक्ता गोपाल दीक्षित ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने न्यायालय के पत्र का जवाब तक नहीं दिया। यह सीधा-सीधा आदेश की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि सड़क पर उड़ती धूल के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए रायपुर तक जाना पड़ता है। Chhattisgarh Road Issue

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

दुर्घटनाओं का खतरा

अधिवक्ता दुर्गेश जोशी और महेश बघेल ने सड़क की खराब हालत को हादसों का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक महिला गड्ढों की वजह से गिरी और उसके हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। रोजाना बाइक से न्यायालय आने-जाने वाले वकील भी धूल और गंदगी से परेशान हैं। Chhattisgarh Road Issue

नगरवासियों ने उठाई चौड़ीकरण की मांग

स्थानीय निवासी कुंजबिहारी पटेला ने कहा कि रायपुर से जगदलपुर तक की सड़क में सबसे खराब स्थिति केशकाल की है। यहां स्थायी समाधान तभी होगा जब सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। पिछले 20 साल से चौड़ीकरण की बातें हो रही हैं, अधिकारी नाप-जोख कर चले जाते हैं लेकिन काम आगे नहीं बढ़ता। Chhattisgarh Road Issue

क्या मिलेगा स्थायी समाधान?

अब देखने वाली बात यह होगी कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद क्या सच में शहर की सड़कों में सुधार होगा या फिर जनता को यूं ही परेशान होना पड़ेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंप देंगे और उम्मीद है कि इससे प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी। Chhattisgarh Road Issue

मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता दुर्गेश जोशी, महेश बघेल, गजेंद्र ठाकुर, सरस्वती सेठिया, उमा मानिकपुरी, केशव ठाकुर और ब्रिज कुमेटी भी मौजूद रहे। Chhattisgarh Road Issue

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!