अंबिकापुर (सरगुजा)। ( Seva Pakhwada Sarguja ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भाजपा सरगुजा ने सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में “सेवा पखवाड़ा” के पहले दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन शामिल रहा। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
Table of Contents
33 अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा पखवाड़ा के तहत जिलाध्यक्ष के आह्वान पर जिले के 33 निजी अस्पतालों ने स्वेच्छा से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए। इन शिविरों में कुल 1845 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और जरूरतमंदों को रियायती दरों पर दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस पहल में जीवन ज्योति अस्पताल, संकल्प हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, माता राजरानी हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल समेत कई प्रमुख निजी अस्पतालों ने सहयोग किया। ( Seva Pakhwada Sarguja )
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों और अस्पताल संचालकों का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए। ( Seva Pakhwada Sarguja )
रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी
अंबिकापुर के रघुनाथ जिला चिकित्सालय परिसर में भाजपा ने वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया। यहां युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 78 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के दौरान अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री मोदी का सीधा उद्बोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से सुना।
स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण
सेवा पखवाड़ा के पहले दिन जिले के सभी 16 मंडलों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के 630 बूथों पर करीब 15,000 लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस बड़े जनसहयोग ने पूरे अभियान को खास बना दिया। ( Seva Pakhwada Sarguja )
जिलाध्यक्ष का संबोधन
अंत में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंत्योदय के सपने को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने की प्रधानमंत्री की सोच की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक विनोद हर्ष ने किया और आभार प्रदर्शन मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता अविनाश मेश्राम ने किया। ( Seva Pakhwada Sarguja )
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, विधान चंद्रकर, विक्रांत सिंह, अंबिकेश केशरी, करता राम गुप्ता, डॉ. रमेश चंद्र आर्या, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, विकास पांडेय, रिंकू सिंह, संतोष दास समेत अनेक पदाधिकारी, पार्षद, चिकित्सक और आमजन मौजूद रहे। ( Seva Pakhwada Sarguja )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के पहले दिन सरगुजा जिले में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान और स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन हुआ, उसने यह साबित कर दिया कि सेवा ही संगठन की असली ताकत है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के कार्यक्रम जिले भर में जारी रहेंगे। ( Seva Pakhwada Sarguja )
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08