देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Lokayukt Sagar Action लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई: ₹20,000 रिश्वत लेते जनपद पंचायत का उपयंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार

Lokayukt Sagar Action लोकायुक्त सागर इकाई ने 16 सितंबर 2025 को दमोह जनपद पंचायत के उपयंत्री को ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ग्राम पंचायत बरमासा की सरपंच की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचारियों को बड़ा संदेश दिया है। लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

On: September 18, 2025 12:06 PM
Follow Us:
Lokayukt Sagar Action

दमोह। Lokayukt Sagar Action मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए लोकायुक्त संगठन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में 16 सितंबर 2025 को सागर लोकायुक्त इकाई ने जनपद पंचायत दमोह में पदस्थ उपयंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशों पर की गई।

मामला क्या है?

दरअसल, ग्राम पंचायत बरमासा के सरपंच लीला गोंड ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि जनपद पंचायत दमोह में पदस्थ उपयंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर ने पंचायत में किए गए पुलिया निर्माण और शाला बाउंड्री निर्माण कार्य के मूल्यांकन और भुगतान हेतु बिल तैयार करने के बदले उनसे ₹20,000 रिश्वत मांगी। Lokayukt Sagar Action

https://dainikhistory.com/

शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर, योगेश्वर शर्मा ने निरीक्षक रंजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी। जांच में आरोप सही पाए गए और आरोपी उपयंत्री ने रकम लेने की सहमति भी दे दी। Lokayukt Sagar Action

ट्रैप की पूरी कहानी

लोकायुक्त की टीम ने तय योजना के तहत 16 सितंबर को कार्रवाई की। आरोपी राजेंद्र सिंह ठाकुर को जैसे ही ₹20,000 की राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। मौके पर मौजूद निरीक्षक रंजीत सिंह ने ट्रैपकर्ता की भूमिका निभाई, वहीं निरीक्षक कमल सिंह उइके और सागर लोकायुक्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया। Lokayukt Sagar Action

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

आगे की कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी उपयंत्री को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। Lokayukt Sagar Action

लोकायुक्त की अपील

लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो बिना हिचक सीधे लोकायुक्त को शिकायत करें। संगठन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है। Lokayukt Sagar Action

📞 हेल्पलाइन नंबर – 8435794333

यह कार्रवाई प्रदेशभर में भ्रष्टाचारियों के लिए एक बड़ा संदेश है कि चाहे रकम कितनी भी हो, रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के नेतृत्व में लगातार इस तरह की ट्रैप कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम जनता को न्याय और पारदर्शिता मिल सके। Lokayukt Sagar Action

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

error: Content is protected !!