नारायणपुर। Vikas Bhoomi Pujan नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज हो रही है। प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में कुल 2.64 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बस्तर अंचल में अब विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचेगी।
Table of Contents
ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने पर जोर
वनमंत्री ने ग्राम पंचायत चेराकुर से कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां कोलेबेड़ा हरिराम खेत के पास 6.10 लाख की लागत से निर्माण कार्य, बाजार शेड निर्माण, 5 नग सीसी कार्य और गार्बेज डिस्पोजल 23.51 लाख की लागत से किए जाएंगे। इसके साथ ही प्राथमिक शाला कोटवारपारा में 200 मीटर अहाता निर्माण के लिए 9 लाख का कार्य प्रस्तावित है। Vikas Bhoomi Pujan
ग्राम गोंदियापाल में बासपानी-कुरलूमारीपारा पाथरी मार्ग पर 2 मीटर पुलिया का निर्माण 5 लाख रुपए में होगा। वहीं, ग्राम गुमगा में नयापारा मार्ग पर पुलिया निर्माण भी 5 लाख से किया जाएगा। Vikas Bhoomi Pujan
ग्राम पंचायत मांदलापाल में भी कई कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें पत्थरगुड़ा–बिनचिया रोड पर पुलिया निर्माण 7 लाख से, मुख्य चौक पर सोलर हाई मास्ट संयंत्र 5.87 लाख से, साप्ताहिक बाजार शेड, 5 नग सीसी कार्य और गार्बेज डिस्पोजल 23.51 लाख से शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक शाला नयामुंडापारा में भवन निर्माण 20.30 लाख से होगा। Vikas Bhoomi Pujan
शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर फोकस
ग्राम गोलावण्ड में बाजार स्थल पर 4 लाख की लागत से रंगमंच, बेतबेड़ा में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के लिए 16 लाख से अहाता, और खचगांव में 10.99 लाख की लागत से पुलिया निर्माण की योजना बनाई गई है। खडगांव और खचगांव में भी क्रमश: 6.99 लाख और 5.49 लाख रुपए की लागत से कल्वर्ट का निर्माण होगा। Vikas Bhoomi Pujan
सोनाबाल के अतरिकोट पारा में 3 लाख से रंगमंच, मयूरडोंगर, झारा, पोलंग और बोरगांव में 4.50 से 6 लाख तक की लागत से पुलिया निर्माण होंगे। Vikas Bhoomi Pujan
तोतर ग्राम पंचायत में छिनारी नाला पर 12.46 लाख से 3 मीटर स्पॉन आरसीसी कल्वर्ट, चिखलापारा में 16 लाख से प्राथमिक शाला भवन, नरिहा में 35.5 लाख से सीसी सड़क और 3 नग आरसीसी कल्वर्ट, जबकि चमई और हंगलवा में 6 लाख से स्लैब कल्वर्ट और 3 लाख से रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। Vikas Bhoomi Pujan
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
“सुशासन में तेज हुई बस्तर में विकास की गति”
कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार “गांव-गांव विकास, जन-जन विश्वास” के संकल्प को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण, स्कूल भवन, बाजार शेड और सोलर संयंत्र जैसे काम न सिर्फ स्थानीय जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि ग्रामीण जीवन को आसान भी बनाएंगे। Vikas Bhoomi Pujan
वनमंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विकास तभी सफल होगा जब इसमें जनभागीदारी होगी। Vikas Bhoomi Pujan
ग्रामीणों में खुशी
ग्रामवासियों ने विकास कार्यों की इस सौगात पर मंत्री का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क, पुलिया और शाला भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत थी। अब इन कार्यों से आवागमन और शिक्षा की सुविधा बेहतर होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मंत्री के प्रयासों की सराहना की और भरोसा जताया कि इन योजनाओं से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। Vikas Bhoomi Pujan