अंबिकापुर: Duplicate voters Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने दावा किया है कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। सिंहदेव ने कहा कि अकेले अंबिकापुर शहर के 111 मतदान केंद्रों पर 388 ऐसे मकान हैं, जहां 20 से ज्यादा मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इतना ही नहीं, कुछ मकानों में तो 150 से भी अधिक मतदाताओं के नाम एक ही मकान नंबर पर पंजीकृत मिले हैं।
Table of Contents
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 630 से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मौजूद हैं। यह खुलासा कांग्रेस की बैठक में हुआ, जो जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा नवनियुक्त जोन अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारी और बीएलए (Booth Level Agent) के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन, अंबिकापुर में आयोजित की गई थी।
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मतदाता सूची में हेराफेरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए भाजपा ने एक बड़ा तंत्र खड़ा कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी मतदाता सूचियों में इतनी गड़बड़ियां नहीं देखीं, जितनी पिछले 5–7 सालों में देखी जा रही हैं। Duplicate voters Chhattisgarh
सिंहदेव ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों के नतीजों से ही पार्टी को गड़बड़ी का संदेह था। बाद में राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी के ठोस सबूत सामने रखे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि आयोग भाजपा के “अनुषांगिक संगठन” की तरह काम कर रहा है। Duplicate voters Chhattisgarh
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
चुनाव आयोग की भूमिका पर उठे सवाल
सिंहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा आईटी सेल चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देता है। चुनाव आयोग प्रधानमंत्री को उद्घाटन और कार्यक्रमों में शामिल होने का समय देता है और चुनाव चरणों को इस तरह तय करता है कि भाजपा को प्रचार का पूरा मौका मिले।
अब जब मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और आयोग जांच करने की बजाय सख्ती दिखा रहा है, तो यह साफ है कि आयोग निष्पक्ष नहीं है। Duplicate voters Chhattisgarh
बीएलए को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कार्यक्रम में बीएलए को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा – “मतदाता सूची के निर्माण से लेकर मतदान तक, बीएलए बूथ पर पूरी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उन्हें बेहद सतर्क रहना होगा।” Duplicate voters Chhattisgarh
कांग्रेस की रणनीति
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ की मतदाता सूचियों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सभी बीएलए से जल्द से जल्द विसंगतियों की रिपोर्ट तैयार करने का अनुरोध किया। पाठक ने कहा कि इन गड़बड़ियों को जनता और प्रशासन के सामने लाया जाएगा ताकि सच सबके सामने आ सके।
वहीं, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बीएलए को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समकक्ष बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर उनका योगदान 100 प्रतिशत होना चाहिए। Duplicate voters Chhattisgarh
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल
इस मौके पर पीसीसी उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा सहित कई जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और बीएलए मौजूद रहे। Duplicate voters Chhattisgarh