प्रदीप कुमार दुर्ग , GST Reform छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार के हालिया GST सुधार और राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से जहां आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, वहीं उद्योग-व्यापार जगत भी मजबूत होगा।
Table of Contents
GST में बड़ा सुधार, टैक्स फ्री आय सीमा 12 लाख तक
गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने करदाताओं के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब 5 लाख से लेकर 12 लाख रुपये सालाना आय वालों पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने याद दिलाया कि GST लागू होने से पहले देश में 17 तरह के टैक्स और 13 तरह के सेस वसूले जाते थे। इनसे न केवल आम जनता बल्कि व्यापारी और उद्योग जगत भी बेहद परेशान रहते थे। GST Reform
उन्होंने कहा कि 2017 में जब GST लागू हुआ, तब चार स्लैब बनाए गए थे। लेकिन अब सुधार करते हुए केवल दो स्लैब रखे गए हैं। आम उपयोग की चीजों पर टैक्स शून्य कर दिया गया है और कई उत्पादों पर टैक्स 10 प्रतिशत तक घटा दिया गया है। शर्मा ने इसे “जनता के लिए रामराज्य जैसा कदम” बताया। GST Reform GST Reform
GST संग्रह दोगुना, उद्योग जगत को लाभ
गृहमंत्री ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि 2017 में देश में जीएसटी करदाताओं की संख्या 66.5 लाख थी, जो अब 2025 में बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल GST संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो महज चार सालों में दोगुना है। GST Reform
उन्होंने कहा कि इस सुधार से खासकर वस्त्र उद्योग और हस्तशिल्प क्षेत्र को लाभ होगा। ग्रामीण कारीगरों की आजीविका सुरक्षित होगी और भारतीय कला-हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में वर्गीकरण स्पष्ट होने से विवाद कम होंगे और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। GST Reform
उन्होंने यह भी बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। खाने-पीने की चीजें सस्ती हो गई हैं, जिससे आम जनता को तुरंत राहत मिलेगी। GST Reform
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता
नक्सल मुद्दे पर बोलते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में 10 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कई बड़े नक्सली कमांडर भी शामिल हैं। GST Reform
उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षकों की हत्या की घटनाएं बेहद दर्दनाक रही हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी निर्दोष शिक्षक या आम नागरिक की हत्या करेगा, उसे किसी भी पुनर्वास नीति में शामिल नहीं किया जाएगा। GST Reform
पुलिस भर्ती पर विपक्ष को घेरा
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पूरे 5 साल में एक भी पुलिसकर्मी की भर्ती नहीं की थी। जबकि वर्तमान सरकार लगातार पुलिस बल को मजबूत करने पर काम कर रही है और नियमित रूप से भर्ती प्रक्रिया चला रही है। GST Reform
“शांति और विकास की राह पर छत्तीसगढ़”
गृहमंत्री ने भरोसा जताया कि GST सुधार और नक्सल विरोधी कड़े कदमों से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोगों को रोज़गार मिलेगा। साथ ही, पुलिस बल की मजबूती और सख्त नीतियों से राज्य में शांति और विकास का रास्ता साफ होगा। GST Reform
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से मजबूत बना रही हैं बल्कि जनता के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लाने की दिशा में भी काम कर रही हैं। GST Reform
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08